GA4-314340326 शहीद दिलीप कुमार बेदिया की पुण्य तिथि मनाई

शहीद दिलीप कुमार बेदिया की पुण्य तिथि मनाई

silli(ranchi)  सिल्ली के गेडबीर में शुक्रवार को शहीद दिलीप कुमार बेदिया की पुण्य तिथि मनाई ग। गेडबीर  चौक पर स्थिति दिलीप बेदिया के आदमकद प्रतिमा पर सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण किया। शहीद दिलीप बेदिया के पिता विजय बेदिया एवं माता कुसुमी  देवी ने शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके समारोह की शुरुआत की उसके बाद मुखिया हरिपद मांझी, सोमरा मांझी, अनिल मांझी, महेंद्र बेदिया सहित सभी लोगों ने भी श्रद्धा सुमन चढ़ाए. पूजा पाठ के बाद दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि दिलीप बेदिया ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है यह हम सब के लिए गौरव का विषय है। इस मौके पर  मालती कुमारी, सोनू बेदिया, जयद्रथ बेदिया, अर्जुन बेदिया, संजय कुमार, जलधर  बेदिया, अवध किशोर बेदिया, सियाराम बेदिया,  लालकू बेदिया, रामानंद बेदिया, लखीराम बेदिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने