silli(ranchi) शहीद रघुनाथ महतो स्मारक समिति व आजसू पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को सिल्ली बुढ़ाआम के समीप लोटा चौक पर चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो का शहादत दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, बुद्धिजीवी मंच के गयाराम महतो, कालीचरण महतो, प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र करमाली, नगर अध्यक्ष भरत देव साय, पुर्व मुखिया डबलु महली, त्रिलोचन महतो, सुभाष महतो, श्रीधर महतो, जगदीश महतो, शिवशंकर प्रसाद, बुधराम घाटवार समेत अन्य आजसू कार्यकर्ताओं ने लोटा चौक पर स्थित शहीद रघुनाथ महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के काले कानूनों के खिलाफ जनमानस को संगठित कर चुआड़ विद्रोह का शंखनाद करनेवाले प्रथम स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद रघुनाथ महतो को इतिहास के पन्नों में संक्षिप्त परिचय दिया गया। हमें इस परिचय को बड़ा करना होगा। हम शहीद रघुनाथ महतो की संघर्ष गाथा को देश-दुनिया तक पहुचाएंगे। हमें अपने वीर शहीदों, अपनी माटी के साथ न्याय करना है तो निरंतर प्रत्यनशील रहना होगा, अपने हक-अधिकारों के लिए लड़ना होगा। वीर शहीद रघुनाथ महतो का नाम बहादुरी, राष्ट्रभक्ति एवं बलिदान का पर्याय है। ज्ञात हो को 1769 में सिल्ली, जंगलमहल, कोल्हान, बीरभूम, बडाभूम, पातकोम आदि क्षेत्रों में अंग्रेजों के खिलाफ रघुनाथ महतो के नेतृत्व में चला चुआड़ विद्रोह झारखंड की एक गौरव गाथा है। देश भर में आजादी का यह पहला बिगुल था। दुर्भाग्यवश आजादी के उपरांत ऐसे अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान इतिहास के पन्नों में गुम हो गए। अब पूरे देश में झारखंड के इस वीर सपूत की शौर्य गाथा को पहुँचाना है। इससे पुर्व जयपाल सिंह एवं अन्य आजसू कार्यकर्ताओं ने शहीद रघुनाथ महतो समेत अन्य शहीदों के बलिदान स्थल लोटा किता के चांपा टांड़ एवं लोटा के गढ़तेंतर पर शहीदों के स्मृति में गाड़े गये पत्थरों पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर पुर्व मुखिया सुरेश मुंडा, शशि सोनार, अनवर हुसैन, राजकुमार महतो, राकेश कुमार महतो, हेमंत नायक, लखीराम नायक, बुधराम महतो, सुभाष मंडल, मंटू महतो, सुनील महतो, तरुण कुमार महतो, यूगल रजक, हरिचरण महतो, राजु कोइरी ,बादल मुंडा, सपन महतो, सोनु महतो, नितीश कुमार महतो, काली नायक, अंगद महतो, शिवशंकर महतो, शिशुपाल महतो आदि उपस्थित थे ।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.