केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की
![]() |
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह। |
Deoghar: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह नया शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की। वैदिकों ने मंत्रोच्चार के साथ केंद्रीय मंत्री को विधि विधान पूर्वक षोडशोपचार पूजन विधि से पूजा करवाया। ललन सिंह ने बाबा बैद्यनाथ से देश व समाज की खुशहाली की कामना की। पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने वक्फ़ कानून पर हो रही राजनीति को लेकर कहा कि हिंसा की राजनीति नहीं होनी चाहिए। जिस राज्य में हिंसा की राजनीति हो रही है, वह ठीक नहीं है। कानून को सिर्फ मुंह से बोलने से हटाया नहीं जा सकता। देश में कानून बनाने का अधिकार संसद को है। "मुखे कानून" नहीं चलता है। हम जो बोल रहे हैं वही कानून है ऐसा कतई नहीं होगा। बंगाल में हिंसा के पीछे सरकार पीछे खड़ी है। सत्ता को स्वतंत्रता बरतना चाहिए। जो भी सरकारें हिंसा की राजनीति का सहारा ले रही है, वह जनता के हित में नहीं है।
Parliament has the right to make laws in the country, my law will not work: Lallan Singh
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.