GA4-314340326 राहुल गांधी ने बादल पत्रलेख को किया फोन, पिता के निधन पर जताया शोक, पत्र भी भेजा

राहुल गांधी ने बादल पत्रलेख को किया फोन, पिता के निधन पर जताया शोक, पत्र भी भेजा

बादल पत्रलेख के साथ उनके आवास में बैठे लोग।

Deoghar : राज्य के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के पिता हरिशंकर पत्रलेख उर्फ मुखिया जी के निधन पर लोकसभा के प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शोक जताया है। बिहार दौरे के क्रम में सोमवार को राहुल गांधी ने बादल पत्रलेख को फोन कर ढांढ़स बंधाया और कहा कि इस दु:ख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार आपके साथ है। राहुल ने करीब दस मिनट तक बादल पत्रलेख से बात की। इस दौरान उन्होंने उनके दिवंगत पिता के निधन के कारणों की जानकारी भी ली। वहीं राहुल गांधी ने हरिशंकर पत्रलेख के निधन पर बादल पत्रलेख को पत्र लिखकर गहरी संवेदना प्रकट की है। राहुल ने कहा कि स्व. हरिशंकर पत्रलेख कांग्रेस के एक सच्चे एवं निष्ठावान सिपाही थे। उनका असमय जाना कांग्रेस के लिए अपूरनीय क्षति है। उधर, दिल्ली में आयोजित कांग्रेस जिला अध्यक्षों की बैठक में शामिल होने की वजह से देवघर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश स्व. पत्रलेख के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन नहीं कर पाए थे। उदय प्रकाश सोमवार को दिल्ली से लौटे और सीधे बादल पत्रलेख के मिलने उनके पैतृक गांव कुसमाहा गए। उनके साथ गोड्डा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश यादव एवं दुमका जिलाध्यक्ष महेशराम चंद्रवंशी भी थे। स्वर्गीय पत्रलेख के निधन पश्चात उनके चाहने वालों के साथ समाजिक, राजनीतिक क्षेत्र के लोगों का उनके आवास पर आने का सिलसिला जारी है। इस क्रम में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय, कांग्रेस नेता दिनेश कुमार मंडल, बैनी चौबे, संजय मिश्रा, अमित पांडेय, आदित्य दूबे, अभिषेक ठाकुर बादल पत्रलेख से मिलने उनके गांव पहुंचे। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा ने भी बादल पत्रलेख से मुलाकात की। वर्मा ने कहा कि हरिशंकर बाबू कांग्रेस के एक पुराने नेता के साथ-साथ समाज सेवा में भी उनकी अच्छी ख्याति थी।



Rahul Gandhi called Badal Patralekha, expressed condolences on the death of his father, also sent a letter






Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने