angara(ranchi) खोपीसरना हेसल में शुक्रवार को सरहुल मिलन समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन थे। मौके पर आसपास के गांव के तीन दर्जन से अधिक पाहनों को रामकुमार पाहन ने सम्मानित किया। आयोजन समिति की ओर से सभी खोरहा टीमों को सम्मानित किया गया। रामकुमार पाहन ने कहा कि आदिवासी जीवन दर्शन हमारे जीवन का मूल भाव है। सरहुल सिर्फ पर्व नही यह तो नवजीवन का प्रतीक है। हमें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप पाहन, सचिव मधु मुंडा, मंदरा मुंडा, अशोक मुंडा, देवरात पाहन, हरि पाहन आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.