angara(ranchi) समग्र शिक्षा अभियान को लेकर शनिवार को बीआरसी अनगड़ा में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में बीपीओ पंकज तिर्की ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह अभियान पूरे प्रखंड में 21 अप्रैल से 10 मई तक चलाया जाएगा। इसके तहत ड्रापआउट बच्चों का शतप्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने का आहवान किया गया। पंकज तिर्की ने बताया कि शिशु पंजी के आधार पर अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में 56 बच्चों का नामांकन कराया गया। उपस्थिति अतिथियों, शिक्षकों ने शपथ लिया कि प्रखंड के सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों के समानांतर ही क्वालिटी एजुकेशन दिया जाएगा। इसके लिए कई प्रकार की रणनीति तय की गई। इसके लिए अभिभावकों व समाज के गणमान्य लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा। बताया गया कि प्राइमरी स्कूलों में आंगनबाड़ी केन्द्रों से बच्चों का नामांकन लिया जाएगा। मीडिल स्कूल में प्राइमरी, हाई स्कूल में मीडिल स्कूलों से बच्चों का नामांकन होगा। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, डीडीओ इम्तियाज अहमद, प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया सीमा देवी, विजय उरांव, कृष्णा मुंडा, कविता देवी, राजेन्द्र बेदिया, सारथी देवी, झारखंड प्राइमरी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनूप केसरी, हरेकृष्ण चौधरी, गोर्वधन महतो, भीम सिंह मुंडा, प्रेमचंद बेदिया, लुकुदमन बेदिया, सीआरपी उमेश शर्मा, प्रियंका कुमारी, आरिफ रजा, सीता मुंडा आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.