GA4-314340326 Big breaking/ स्वर्णरेखा नदी के किनारे मिला मेसरा के युवक का शव

Big breaking/ स्वर्णरेखा नदी के किनारे मिला मेसरा के युवक का शव

नदी किनारे पड़ा शव
Angara(ranchi) रिंगरोड तुरुप के पास स्वर्ण रेखा नदी पुल के नीचे मंगलवार की सुबह में किशोर महतो(35) का शव अनगड़ा थाना की पुलिस ने बरामद किया। मृतक मेसरा बस्ती का रहने वाला है। वह बुधिया एजेंसी में गार्ड की नौकरी करता था। हालांकि शरीर पर चोट के निशान नहीं है। घटनास्थल से पुलिस ने मृतक का मोबाइल बरामद किया है। सोमवार की रात से वह गायब था। थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि संभवत शौच के दौरान गिरने से मौत हुई हो। पोस्टमार्टम के लिए शव को रिम्स भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण के बारे बताया जा सकता है। 


 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने