 |
मृतक रिजवान अंसारी |
Angara(ranchi) हेसल निवासी रिजवान अंसारी(32) का शव शुक्रवार की सुबह में हेसल तालाब में तैरता मिला। मौके पर अनगड़ा थाना की पुलिस पहुंच गई है। रिजवान 8 अप्रैल की शाम से गायब था। स्वजन उसे लगातार ढूंढ रहे थे। हालांकि हेसल तालाब के पास रिजवान का बाइक मिला था। रिजवान के खिलाफ हेसल गांव के एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ पत्नी से छेड़खानी व मारपीट का आरोप लगाते हुए 6 अप्रैल को अनगड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था।
 |
घटनास्थल में भीड़ |
 |
तालाब में तैरता शव |
इधर शव बरामद करने मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। मृतक के स्वजन इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहे है। स्वजनों का कहना है कि लापता का आवेदन देने पर भी पुलिस ने कोई करवाई नहीं की। इधर अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह का कहना है कि मृतक का मोबाइल लोकेशन लगातार हेसल ही बता रहा था। खोजबीन की जा रही थी।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.