GA4-314340326 श्रमदान से हुआ नवागढ़ के प्राचीन शिव मंडा पूजा मंदिर के छत्त की ढलाई

श्रमदान से हुआ नवागढ़ के प्राचीन शिव मंडा पूजा मंदिर के छत्त की ढलाई

श्रमदान करती पंसस फाल्गुनी शाही
angara(ranchi)  नवागढ़ स्थित प्राचीन शिव मंडा पूजा मंदिर का सोमवार को श्रमदान से छत् की ढलाई की गई। इसका शुभारंभ नवागढ़ के पंसस फाल्गुनी शाही व पूर्व मुखिया मानकी कामाख्या नारायण शाही ने विधिवत रूप से पूजन करके किया। ज्ञात हो कि इस मंदिर की स्थापना मानकी परिवार के पूर्वजों ने करीब दो सौ साल पहले किया था। लेकिन इस मंदिर का छत्त ढलाई अधूरा था। आज इस मानकी परिवार की बहू फाल्गुनी शाही के नेतृत्व में छत ढलाई व मरम्मतीकरण का शुभारंभ हुआ। फाल्गुनी शाही ने बताया कि जनसहयोग से इस मंदिर का मरम्मत कराया जा रहा है। इस मंदिर के प्रति आसपास के लोगों की गहरी आस्था है। श्रमदान करने वालों में मुख्य रूप से दिलीप मिर्धा, अनिल हजाम, गौतम करमाली, मनरतन करमाली, मतू मिर्धा, संजय उपाध्याय, कमलेश करमाली, पुशुवा मिर्धा, रामप्रसाद मिर्धा, बबलू शाही मुंडा, आनंद शाही मुंडा, भरत पांडेय, राजेश्वर बेदिया आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने