Deoghar : भारत विकास परिषद (भविप) उत्तर झारखंड प्रांत के नए सत्र 2025-26 की प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इसमें देवघर के तीन सदस्यों को प्रांतीय कार्यकारिणी में जगह मिली है। प्रकाश चन्द्र सिंह उत्तर झारखंड प्रांत के नए महासचिव बनाए गए हैं। वहीं रामसेवक सिंह गुंजन प्रांतीय गतिविधि प्रमुख - संस्कार और डॉ. नीतू झुनझुनवाला प्रांतीय गतिविधि प्रमुख - महिला सहभागिता बनाए गई हैं। जानकारी हो कि भारत विकास परिषद के पांच प्रमुख गतिविधि/प्रकल्प होते हैं, जिसमें संपर्क, संस्कार, सेवा, महिला सहभागिता और पर्यावरण। इनमें से दो प्रकल्पों के प्रांतीय संयोजक का दायित्व देवघर को मिला है। वहीं प्रांतीय महासचिव भी देवघर शाखा के ही सदस्य हैं। यह परिषद की देवघर शाखा के लिए गौरव का का क्षण है। शाखा अध्यक्ष आलोक मल्लिक, सचिव कंचन शेखर और कोषाध्यक्ष एसपी भुईयां बिलास सहित शाखा के सदस्यों ने तीनों प्रांतीय पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। सदस्यों ने खुशी कहा है कि उत्तर झारखंड प्रांत इनके मार्गदर्शन में नई ऊंचाई को छुएगा। इस अवसर पर परिषद के सदस्य प्रशांत कुमार सिन्हा, डॉ. राजेश राज, रंजीत बरनवाल, प्रीति कुमारी, आशा प्रसाद, शशि शेखर सिंह आदि उपस्थित थे।भाविप के प्रांतीय कार्यसमिति के सदस्य।
Three members of Deoghar branch nominated in BVP Jharkhand Provincial Executive
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.