 |
शोकसभा में शामिल प्रिंसिपल व अन्य |
angara(ranchi) प्रख्यात भू गर्भ शास्त्री व शिक्षाविद पूर्व कुलपति डॉ. एसपी सिंह के निधन को लेकर सोमवार को कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर दो मिनट के मौन धारण बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मालूम हो कि डा. सिंह का निधन शनिवार को ह्रदय गति रुकने के कारण हो गया था। वे 82 वर्ष के थे। प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन ने डा. सिंह के निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। कहा कि कैंब्रिज ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया के उत्थान में एक सलाहकार व एक शिक्षक के रूप में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है। इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. पल्लवी चौहान, डॉ. पीएस शर्मा, डॉ. विजय शंकर सिंह, डॉ. रणवीर कुमार, डॉ. ए भट्टचार्य आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.