GA4-314340326 UPSC : 13 अप्रैल को रांची के 13 केंद्रों पर होंगी CDS, NDA और NAE की परीक्षा

UPSC : 13 अप्रैल को रांची के 13 केंद्रों पर होंगी CDS, NDA और NAE की परीक्षा

परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में सुबह 6 बजे से देर शाम 7:30 बजे तक निषेधाज्ञा 


Ranchi : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा  (CDS-l), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौ सेना अकादमी परीक्षा (NAE-l), 2025 13 अप्रैल को होगी। CDS की परीक्षा फर्स्ट सिटिंग में सुबह 9 से 11 बजे तक, सेकंड सिटिंग में दोपहर 12:30 से 02:30 बजे तक और थर्ड सिटिंग में शाम 04 से 06 बजे तक रांची के छह केंद्रों पर होगी। जबकि, NDA एवं NAE की परीक्षा फर्स्ट सिटिंग में सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक और सेकंट सिटिंग में दोपहर 02 से शाम 04:30 बजे तक रांची के 7 केंद्रों पर होगी। परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसी और एसएसपी द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षार्थी, उनके अभिभावक अथवा असामाजिक तत्व परीक्षा केंद्रों पर भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की चेष्टा कर सकते हैं। इस आशंका को देखते हुए सदर एसडीओ द्वारा बीएनएसएस की धारा-163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है।

इन केंद्रों पर होंगी CDS की परीक्षा

1. उर्सुलाईन इंटर कॉलेज, डॉ. कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड।
2. संत जेवियर कॉलेज, इंटरमिडिएट सेक्शन, कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड।
3. संत अलोइस हाईकूल, पुरिलिया रोड।
4. संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड।
5. संत जॉन हाई रकूल, कर्बला टैंक रोड।
6. उर्सुलाईन कॉन्वेंट गर्ल्स, हाई स्कूल, पुरुलिया रोड।

इन केंद्रों पर होंगी NDA-NAE की परीक्षा

1. संत अन्ना इन्टरमिडिएट कॉलेज, डॉ० कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड।
2. गोस्नर कॉलेज क्लब रोड, राँची (सब सेन्टर -ए)।
3. गोस्नर कॉलेज क्लब रोड, राँची (सब सेन्टर–बी)।
4. डीएवी कापिलदेव पब्लिक स्कूल, न्यू ए.जी. कॉपरेटिव कॉलोनी, कडरू।
5. डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल, न्यू ए. जी. कॉपरेटिव कॉलोनी, कडरू।
6. संत पॉल कॉलेज, चर्च रोड, बहुबाजार।
7. राजकीय बालिका +2 उच्च विद्यालय, बरियातू, एचडीएफसी बैंक के सामने बरियातू।




UPSC: CDS, NDA and NAE exams will be held on 13 April at 13 centers in Ranchi

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने