angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड के नगड़ाबेड़ा में 11 अप्रैल को विराट शिव मंडा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। रातभर सनत महतो(पूर्वी सिंहभूम) छउ नृत्य मंडली व बाघंबर सिंह मुंडा (पुरूलिया) छउ नृत्य मंडली के बीच मुकाबला होगा। ज्ञात हो कि नगड़ाबेड़ा से अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों में शिव मंडा पूजा का शुभारंभ होता है। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप थे। आयोजन को सफल बनाने के लिए कमिटि का अध्यक्ष चमरू बेदिया, सचिव दूतिलाल बेदिया, कोषाध्यक्ष रतन बेदिया, मुख्य संरक्षक मुखिया राजेन्द्र बेदिया, संरक्षक समलू बेदिया, मोहरा बेदिया, जितवा बेदिया, सोमनाथ बेदिया, अजय भारती, महादेव बेदिया, धनेश्वर बेदिया, राजकिशोर बेदिया, अशोक बेदिया, अमित बेदिया को रखा गया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.