GA4-314340326 गरीब, मजदूर, किसान और असहाय को सशक्त बना रही सरकार : हेमंत सोरेन

गरीब, मजदूर, किसान और असहाय को सशक्त बना रही सरकार : हेमंत सोरेन

* शिक्षा प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में हो रहें निरन्तर कार्य
* अब राज्य के बूढ़े- बुजुर्ग और विधवाओं को अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़ता

सीएम को रुदाक्ष का पौधा भेंट करते उपायुक्त।

Ranchi : हमारे पूर्वजों ने आदिवासी-मूलवासी के अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। वीर शहीदों ने अपने प्राण त्याग कर जल- जंगल- मीन को बचाया है। आज हमारी सरकार वीर शहीदों के आश्रितों को चिह्नित कर पूरा मान-सम्मान और अधिकार दे रही है। राज्य के आदिवासी, दलित और पिछड़ों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से मजबूती प्रदान की जा रही है। परंतु, आज भी हमारे सामने कई चुनौतियां हैं। जहां आदिवासी, दलित और पिछड़ा वर्ग दशकों से हाशिये पर रहे हैं। आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, बौद्धिक और राजनीतिक रूप से कमजोर होने की वजह से इन्हें हमेशा नजरअंदाज किया जाता रहा है। लेकिन, हमारी सरकार इन्हें प्रत्येक दिशा से मजबूती प्रदान करने के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है। उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंते सोरेन ने कहीं। वे शुक्रवार को अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू की जयंती के अवसर पर भोगनाडीह में समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सरकार 'अबुआ' सरकार है। वर्ष 2019 में सरकार गठन के बाद हमारी सरकार राज्य के गरीब,  मजदूर, किसान और पिछड़ों को सशक्त बनाने का निरंतर कार्य कर रही है। राज्य के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जहां राज्य के सरकारी कर्मचारी आपके पंचायत- पंचायत जाकर आपकी समस्याओं के समाधान के लिए आपके द्वार तक पहुंचे हैं। पहले बूढ़े-बुजुर्ग को पेंशन या राशन कार्ड बनवाने के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन आज राज्य के बूढ़े-बुजुर्ग और विधवाओं को अंचल कार्यालय का चक्कर लगाए बिना ससमय पेंशन मिल रही है। 

शिक्षा प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में हो रहें निरन्तर कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि शैक्षणिक क्षेत्र में राज्य के गरीब बच्चे उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षा हासिल कर रहे है। किसान, मजदूर एवं गरीब तबके के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में राज्य के 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों को सीबीएसई पैटर्न पर चलाया जा रहा है। उत्कृष्ट विद्यालय में एडमिशन हेतु आज लंबी लाइन लगानी  पड़ती है। प्रवेश परीक्षा में हजारों की संख्या में बच्चे शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा हमारी सरकार आज मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलरशिप 2025 के माध्यम से प्रति वर्ष कुल 25 छात्रों को आगे की शिक्षा प्राप्त करने हेतु छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। शिक्षा प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

  मुख्यमंत्री ने साहिबगंज, पाकुड़ व गोड्डा जिले को दी सौगात...

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 43785.760 लाख रुपए की  कुल 507 योजनाओं का उद्घाटन - शिलान्यास किया। इसमें 21399.318 लाख रुपए की 361 योजनाओं का उद्घाटन और 22386.442 लाख रुपए की 147 योजनाओं की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कुल 314279 लाभुकों के बीच 13092.426 लाख रुपए की परिसंपत्तियां एवं लाभुकों को नियुक्ति पत्र प्रदान की। इस अवसर पर सांसद विजय कुमार हांसदा, विधायक हेमलाल मुर्मू , विधायक  कल्पना सोरेन, विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन, विधायक धनंजय सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल लालचंद डाडेल, पुलिस  महानिरिक्षक जी. क्रांति कुमार और साहिबगंज, पाकुड़ एवं गोड्डा जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। 


The government is empowering the poor, laborers, farmers and the helpless: Hemant Soren

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने