GA4-314340326 Tribal girl raped in Latehar : होली खेलने निकली किशोरी के साथ हुई दरिंदगी

Tribal girl raped in Latehar : होली खेलने निकली किशोरी के साथ हुई दरिंदगी


NBN/ Latehar

 लातेहार जिले के कुडू थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में होली खेलने के लिए घर से निकली एक आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। पीड़िता ने कुडू थाने में घटना की FRI दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में छापामारी कर रही है। पीड़िता के परिजनों द्वारा कुडू थाने में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि   गांव के एक रिश्तेदार के साथ पीड़िता मोटरसाइकल से अपने एक दोस्त के घर होली मनाने जा रही थी। रास्ते में दो युवकों ने बाइक ले पीछा करके उन्हें रोका और मारपीट करके रिश्तेदार को भगा दिया। उसके बाद किशोरी को पास के एक खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक किशोरी को अकेला छोड़कर फरार हो गए। उसके बाद पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन कुडू थाने जाकर दोनों युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم