GA4-314340326 Dense fog in April : धुंध इतना कि Mandar Toll Plaza पर कई गाड़ियां टकराईं, एक घायल

Dense fog in April : धुंध इतना कि Mandar Toll Plaza पर कई गाड़ियां टकराईं, एक घायल

 NBR/ Mandar

Ranchi जिले के मांडर में रविवार सुबह इतना गहरा कोहरा था कि पांच फीट दूर कुछ नहीं दिख रहा था। नजीता यह हुआ कि रांची-डालटेनगंज रोड (NH-39) पर स्थित Mandar Toll Plaza पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। सड़क किनारे ट्रक खड़ाकर उसका टायर चेक रहा संजय चौधरी नाम का युवक घायल हो गया। संजय जब अपनी गाड़ी का चक्का चेक कर रहा था, तब पीछे से एक पिकअप वैन ने उसके ट्रक को ठोक दिया। इससे संजय को गंभीर चोट लगी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।

अप्रैल के महीने में इतना घना कोहरा

स्थानीय लोग अप्रैल के महीने में इतना घना कोहरा (Dense Fog) देखकर आश्चर्यचकित थे। 65 वर्षीया सोमरी उराइन ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली सरहुल के दौरान (अप्रैल) इतना घना कोहरा यहां देखा है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में तो कोहरा होता है, लेकिन गर्मी में पहली बार इतना घना कोहरा देख रहे हैं।







  


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم