GA4-314340326 Cruelty : सास-साली और बच्चों के सामने लांघ गया सारी हदें, ले ली पत्नी की जान

Cruelty : सास-साली और बच्चों के सामने लांघ गया सारी हदें, ले ली पत्नी की जान

 NBR/Mandar

रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र स्थित सोंस गांव में एक व्यक्ति ने क्ररता की सारी हदें पार कर दी। अपने ससुराल में सास, साली और बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी की सिलबट्‌टा (मसाला पीसने के उपकरण) से कूच-कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश रही है। घटना 18 अप्रैल  मध्यरात्रि करीब साढे 12 बजे की है। सूचना मिलने पर पहुंची चान्हो पुलिस ने मृतका सावित्री देवी (31 साल) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। वहीं, आरोपी बरवाटोली, चेटर, थाना चंदवा जिला लातेहार के रहने वाले रमेश महली को टेक्निकल सेल की मदद से गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

आरोपी रमेश और मृतका सावित्री का फाइल फोटो।

घटना के बाद रमेश व सावित्री के बच्चे।

रामनवमी के दिन आई थी मायके

रमेश अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद अपने ससुराल  से फरार हो गया। उसके ससुरारवालों ने तत्काल चान्हो पुलिस को सूचना दी। उसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से सावित्री को अस्पताल ले जाए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रमेश की सास और सावित्री की मां बुधमनिया महली ने बताया कि रामनवमी के दिन उनकी बेटी सावित्री अपने बच्चों के साथ सोंस स्थित अपने मायके आई थी। उसके आने के ठीक एक सप्ताह बाद सोमवार  दोपहर को  उनका दामाद रमेश महली भी सोंस गया। सोंस आने के बाद से ही पति- पत्नी में झगड़ा शुरू हुआ। सोमवार  शाम को जब सावित्री लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रही थी, उसी वक्त रमेश वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा।

रात में सभी सोने चले गए, तब दिया घटना को अंजाम

 झागड़ा के दौरान रमेश ने चूल्हे से जलती हुई लकड़ी के टुकड़े को निकाल कर अपनी पत्नी सावित्री को जला देने की धमकी देने लगा। इसी बीच उसकी सास बुधमनिया पहुंची और उसने रमेश को समझाया और डांटा, तो वह वहां से चला गया। इसके बाद खाना खाकर सभी लोग सोने चले गए। एक ही कमरे में सावित्री, उसकी बहन राजकुमारी व सावित्री का बेटा सुभाष और सम्राट, बेटी सुनैना और सावित्री की मां बुधमनिया सो रहे थे। रात के करीब साढे 12 बजे रमेश वहां सिलबट्‌टा (सिलवट) लेकर पहुंचा और सो रही अपनी पत्नी के चेहरे और सिर को बुरी तरह कुचल दिया। इससे सावित्री की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी सावित्री की मां ने बताया कि सिलबट्‌टा (सिलवट) से कुचलने के बाद सावित्री के मुंह से सिर्फ आह की आवाज निकली और उसकी सांसे बंद हो गई।


ग्रामीणों ने आरोपी के मां-बाप को पकड़कर लाया थाना

घटना की खबर रात में ही पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद गां वाले रमेश को खोजते हुए सावित्री के ससुराल चेटर पहुंच गए, लेकिन रमेश वहां नहीं मिला तो गुस्साए सावित्री के परिजनों ने रमेश के मां-बाप को पकड़ कर चान्हो ले आए और पुलिस को सौंप दिया। थाना पहुंचे आरोपी रमेश के पिता राजकिशोर महली और मां किरण देवी ने बताया कि बहू और बेटे में अक्सर झगड़ा होता रहता था। बहू जब मायके गई, तो रमेश और ज्यादा नशा करने लगा था। लेकिन, इतना बड़ी घटना को अंजाम दे देगा, कभी नहीं सोचा था। 

चान्हो थाना परिसर में बैठे मृतका के परिजन व गांववाले।

चान्हो थाना परिसर में बैठे रमेश के माता-पिता।


थानेदार बोले- जल्द ही सलाखों के पीछे होगा आरोपी

चान्हो थाना प्रभारी विवेकानंद दूबे ने कहा कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, पुलिस तत्काल सावित्री के घर पहुंच गई। जिस सिलबट्‌टे (सिलवट) से मारा गया है, उसे जब्त कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है, आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم