GA4-314340326 Mandar News : अधेड़ उम्र में विवाहेत्तर संबंध, महिला की हत्याकर पुआल में छुपाया शव...

Mandar News : अधेड़ उम्र में विवाहेत्तर संबंध, महिला की हत्याकर पुआल में छुपाया शव...

NBR/ Mandar

थाना क्षेत्र के नावाटांड़ पंचायत अंतर्गत जोल्हाटोली गांव में पुआल के ढेर से सोमवार को चालीस वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया गया। शव की पहचान जोल्हाटोली के ही रहने वाले सावित्री उरांव के रूप में की गयी। पुलिस के अनुसार दो-तीन दिन पुराना होने के कारण शव से काफी दुर्गंध आ रही थी। महिला का जीभ निकला हुआ था और उसका एक हाथ भी गायब था। पुलिस के अनुसार, अन्यत्र हत्या कर शव को यहां लाकर पुआल से ढंक कर छिपा कर रख दिया गया था। मृतका के तीन बच्चे हैं तथा उसका पति दूसरे राज्य में काम करता है। घटना की सूचना मिलने पर वह आज गांव पहुंचा। वहीं दूसरी, ओर सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

ग्रामीणों के अनुसार मृतका का अपने चचेरे देवर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे घर से बाहर निकली थी और उसके बाद लौटकर घर नहीं आई थी। वहीं उसका कथित प्रेमी भी उसी समय से गांव से गायब है, उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि महिला की हत्या हुई है, और हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस महिला आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم