GA4-314340326 Narkopi News : मंदरो गांव में कीर्तन वाहन पर हमला, कई लोग घायल, चार थानों की पुलिस कर रही कैंप

Narkopi News : मंदरो गांव में कीर्तन वाहन पर हमला, कई लोग घायल, चार थानों की पुलिस कर रही कैंप

 NBR/ Ranchi

नरकोपी थानाक्षेत्र के मंदरो गांव में शनिवार शाम को दो समुदाय के बीच हुई झड़प में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो गए। झड़प की सूचना मिलते ही पहले नरकोपी पुलिस गांव पहुंची। लेकिन स्थिति को निंयत्रण नहीं होता देख चान्हो, मांडर और बेड़ो थानों की पुलिस को बुलाया गया है। बेड़ो डीएसपी रजतमनी बाखला की अगुवाई मे चार थाना की पुलिस स्थिति को नियंत्रण करने लगी हुई है। अभी भी वहां बडी संख्या मे पुलिस पुलिस के जवान मौजुद है। गांव को चारों ओर से सील कर दिया गया है। अभी स्थिति तनवापूर्ण लेकिन नियंत्रण मे है।

कीर्तन वाहन पर हमला करने पर भड़के लोग

बताया जाता है कि एक धार्मिक वाहन जो कि भजन कीर्तन करने का काम करता है, वह गांव से गुजर रहा था। एक पक्ष का कहना है कि दुसरे पक्ष द्वारा उक्त वाहन मे तोडफोड किया गया है, और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि भजन-कीर्तन की आवाज से जिस गाय का दूध दूह रहे थे, वह भड़क रही थी, इसलिए लाउडस्पीकर बंद करने को कहा गया था। इसी बात पर बकझक हो गई और बात बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। पत्थरबाजी में कई लोग चोटिल हो गए। संजय शाही नामक एक घायल के सिर में गंभीर चोट लगी है, उसे रिम्स रेफर किया गया है। संजय ने बताया कि वह खड़ा होकर बात ही कर रहे थे कि पिछे से किसी ने उन पर हमला कर दिया।


पुलिस पर लापरवाही का आरोप

दुसरी ओर ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही के कारण इतनी बडी घटना हुई है।घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई थी,लेकिन गांव आने मे पुलिस को एक घंटा लग गया।वही बेडो बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण मे है, पुलिस गांव मे कैम्प कर रही है। पुरे मामले पर प्र्रशासन की नजर है।हमलोग दोषियों को चिन्हित कर रहे है जिनपर कानुनी कार्रवाई की जाएगी।

पुरे गांव मे पुलिस बल तैनात है- डीएसपी

डीएसपी बेड़ो राजतमनी बाखला ने कहा है कि- स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस बल को पूरे गांव में तैनात कर दिया गया है। इस्कॉन मंदिर वाले जो छह लोग थे, उन्हें सही सलामत रांची भेज दिया गया है। नरकोपी थानेदार और उनके कुछ जवानों सहित कुछ ग्रामीणों को भी चोट लगी है। जिला से वरीय पदाधिकारी भी आ रहे हैं।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم