GA4-314340326 Mandar News : मांडर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

Mandar News : मांडर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

 NBR/ रांची/मांडर

मांडर मे शनिवार को विहिप व बजरंग दल के द्वारा विशाल शेाभायात्राा निकाली गई। ब्राम्बे शिव मंदिर पानी टंकी से प्रांरभ हुई इस शोभायात्रा मे सैकडों की संख्या मे बजरंग दल व विहिप के कार्यकर्ता भगवा रंग के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा का नेतृत्व मांडर से विहिप युवा नेता प्रवीण रॉय, बजरंग दल प्रखंड संयोजक बजरंग सिंह, विहिप धर्म प्रसार जिला प्रमुख प्रदीप महली, प्रखंड मंत्री नागेश्वर तिवारी ,जिला मिलन केंद्र प्रमुख गुलाब, उपाध्यक्ष आशीष, रांची जिला सह संयोजक प्रकाश यादव, चान्हो प्रखण्ड अध्यक्ष सरयू साहू, जिला सुरक्षा प्रमुख प्रवीण सिंह  व भाजयुमो के प्रखण्ड अध्यक्ष अविनाश गुप्ता कर रहे थे।शेाभायात्रा मे करीब 500 दोपहिया वाहन तथा चारपहिया वाहन मे विहिप कार्यकर्ता शामिल हुए। इससे पहले ब्राम्बे शिव मंदिर मे पूजा अर्चना व आरती करने के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।


 जगह जगह हुआ स्वागत और पुष्प वर्षा, चान्हो में मुस्लिमों ने किया जुलूस का स्वागत-

शनिवार को विहिप व बजंरग द्वारा आयोजित शोभायात्रा का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। मांडर से सोंस तक दर्जनो स्थान पर पानी, सरबत, गुड, चना आदि खिलाकर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया जा रहा था।मांडर मे तो पुष्प वर्षा कर स्वगात किया गया। चिलचिलाती धुप मे स्वागत से गदगद बजरंग दल के कार्यकर्ता पुरे जोश के साथ गुजर रहे थे। शनिवार को गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिला। रमजान के महिने मे बिजुपाडा मे सफीक अंसारी, सोनी तब्बासमु व एनामुल हक ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया।वहीं चान्हो मे मोजीबुल्लाह ,वलीवुल्लाह, इब्राहिम, इफतेखार, पूर्व प्रमुख जुल्फान अंसारी, गेयास, इमरान  ने जबकि  सोंस मे जियाउल रहमान, तनवीर आलम, इरसाद खान, आशिफ रजा सहित अन्य लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।चान्हो मे मुस्लिम समाज के लोगों ने कार्यकर्ताओं को पानी भी पिलाया।



 

नेता से लेकर कार्यकर्ता हुए शामिल

शोभायात्रा मे बडी संख्या मे नेता व विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता  शामिल हुए। पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर भगवा रंग की साडी पहनकर जुलूस मे शामिल हुए।वही शिवनाथ तिग्गा, अनिल यादव , राजीव गुप्ता, अंकित सिंह, राहुल कुमार, सुधीर साही, सुरज पाठक, सतिश कुमार, अविनाश कुमार, शुभम कुमार, दया सिंह, प्रदीप महली, आशुतोष तिवारी ,राजु सिंह, नवीन साही, दीपक कुणाल, सुधीर साहु, विपिन साहु, विजय सोनी, सोनु लाल, ,बिजय कुमार बॉबी , उपेंद्र ,राहुल ठाकुर, नवल तिवारी, नवल सिंह, करण सिंह, राजू ,सत्येंद्र, विपिन सिंह आदि शामिल हुए।

 
 



 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم