GA4-314340326 Mandar-Chanho Panchayat Election News : कैंबो से मुखिया प्रत्याशी बिगी उराइन कभी ईंट भट्‌ठे में करती थीं मजदूरी

Mandar-Chanho Panchayat Election News : कैंबो से मुखिया प्रत्याशी बिगी उराइन कभी ईंट भट्‌ठे में करती थीं मजदूरी

 Jharkhand Panchayat Election-2022, Mandar-Chanho Panchayat Election News : पूरा झारखंड इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगा हुआ है। खास गांवों में लोग राजनीति के रंग रंगे हुए हैं। क्या हो घर, क्या हो कल्लू भाई की चाउमिंग दुकान हर जगह यदि चर्चा है, फलां की पत्नी, फलां की मां… चुनाव में खड़ी है। कौन जीतेगा-कौन हारेगा। लोग अपने-अपने तरीके विश्लेषण कर रहे हैं।

NBR/Mandar

बिगी उराइन, मुखिया प्रत्याशी, कैंबो पंचायत (मांडर)

राजधानी रांची से महज 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित है मांडर प्रखंड (Mandar Block) की कैंबो पंचायत (Kaimbo Panchayat)। इस बार यहां मुखिया पद के लिए एक महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। उनकी कहानी औरों से अलग है। अलग इसलिए, कि निवर्तमान मुखिया शंकर उरांव की पत्नी और वर्तमान में मुखिया प्रत्याशी बिगी उराईन कभी परिवार चलाने के लिए ईंट भट्ठे में मजदूरी करने दूसरे राज्यों में जाती थीं। लेकिन, अब जब उनके पति मुखिया थे, तो पांच साल तक वे बखूबी अपने परिवार को चलाए और जब कैंबो पंचायत का मुखिया सीट महिला के लिए आरक्षित हो गया, तो बिगी उऱाइन (Bigi Orain) पति के काम को आगे बढ़ाने के लिए कमर कस ली हैं। बहरहाल, जनता का फैसला तो 27 मई के बाद आएगा। पर, अभी हम आपको मिलवाते हैं बिगी उराइन से, इनका जज्बा तो सलाम करने लायक है। 


मुखिया से जिप सदस्य में प्रमोट होने के लिए ताल ठोक रहे अनिल भगत

अनिल भगत, जिप सदस्य प्रत्याशी, चान्हो पश्चिमी

रांची जिला परिषद (Ranchi District Council) की चान्हो पश्चिमी (Chanho West) सीट से अनिल भगत जिप सदस्य प्रत्याशी के लिए चुनावी दंगल में उतरे हैं। नवभास्कर डॉट कॉम (novbhaskar.com) को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जीत का दावा किया है। साथ ही, यह भी कहा है कि वे जनता के कहने पर जनता की सेवा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। पांव साल तक पतरातू पंचायत के मुखिया रहे अनिल कुमार भगत (Anil Kumar Bhagat) इस बार जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। अनिल भगत कहते हैं कि सेवा का विस्तार होना चाहिए। इसे दायरे में सीमित नहीं रखा जा सकता है। पांच साल तक पंचायत के लोगों की सेवा की है, अब जिला परिषद के माध्यम से 8 पंचायतों के लोगों के साथ ही पूरे प्रखंड की जनता का सेवा करना है और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم