GA4-314340326 Political Temperature rises in Jharkhand : ED और Pooja के बहाने सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

Political Temperature rises in Jharkhand : ED और Pooja के बहाने सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

NBR/ Ranchi

झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गया है। एक ओर, जहां भाजपा (BJP) खनन सचिव (Mining Secretary) व राज्य की सीनियर आईएएस अफसर पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) के बहाने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) को घेर रही है, वहीं दूसरी ओर सत्ता पर काबिज सोरेन की पार्टी झामुमो (JMM) और सहयोगी कांग्रेस पार्टी (Congres Party) ने भाजपा से निबटने के लिए कमर कस ली है। 6 मई को पूजा सिंघल से जुड़े लोगों के 25 ठिकानों पर ED ने छापेमारी की थी। छापेमारी में पूजा के CA सुमन सिंह के घर से नकद 19.31 करोड़ रुपए बरामद हुए थे।

CM के बयान को BJP ने बनाया हथियार

ED की कार्रवाई को CM हेमंत सोरेन ने भजापा और केंद्र सरकार की साजिश बताया था। कहा था कि ED की कार्रवाई गीदड़ भभकी है। हम इससे डरनेवाले नहीं हैं। आज भाजपा जो राजनीतिक परिभाषा गढ़ने का प्रयास कर रही है, वह सही नहीं है। हेमंत के इसी बयान पर भाजपा ने उन्हें भ्रष्टाचार का समर्थक ठहरा दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि हमें उम्मीद थी कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस अभियान का हेमंत सोरेन समर्थन करेंगे, लेकिन वह तो भ्रष्टाचार के समर्थन में खड़े हो गए हैं। पूजा सिंघल पर कार्रवाई करने के बजाए उनका बचाव कर रहे हैं। दीपक ने ED से जांच का दायरा बढ़ाने की मांग की। उन्होंने इस भ्रष्टाचार में कांग्रेस को बराबर का पार्टनर बताया। 

इसे भी पढ़े :  ED Raids in Jharkhand- IAS पूजा सिंघल के CA के यहां से 19.31 करोड़ बरामद 

शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते दीपक प्रकाश व अन्य। 

कांग्रेस का सवाल- भ्रष्टाचार केवल गैर भाजपा शासित राज्यों में ही है?

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद झामुमो व कांग्रेस ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा के आरोपों का जवाब दिया। झामुमो की ओर से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्‌टाचार्य (Supriyo Bhattacharys) ने मोर्चा संभाला और कहा- खूंटी (Khunti) में हुए 18 करोड़ रुपए के मनरेगा घोटाले में वहां की तत्कालीन DC पूजा सिंघल का नाम आने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने CBI जांच की अनुशंसा की थी, लेकिन रघुवर दास ने मुख्यमंत्री बनते ही इस फाइल को दबा दी। दास ने उन्हें और पावरफुल विभाग सौंप दिया। राज्य के सबसे बड़े घोटाले मोमेंटम झारखंड के आयोजन में भी पूजा सिंघल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी, इसलिए पूजा के मामले में हेमंत नहीं, बल्कि भाजपा के नेता दोषी हैं। कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा- पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन करती है, लेकिन भ्रष्टाचार केवल गैर भाजपा शासित राज्यों में ही नहीं है, भाजपा शासित राज्यों में भी है, लेकिन वहां कार्रवाई नहीं होना दर्शाता है कि केंद्र सरकार गैर भाजपा राज्य सरकारों को अपदस्थ करने की साजिश रच रही है। गैरभाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को डराने का प्रयास कर रही है। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP के आरोपों का जवाब देते सुप्रियो भट्‌टाचार्य सुदिव्य कुमार।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ED की कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते राजेश ठाकुर

भाजपा के सरकार की शव यात्रा निकालने से पहले झामुमो ने BJP प्रदेश कार्यालय घेरा

भाजपा ने शनिवार को ऐलान किया था कि वह इस प्रकरण को लेकर रविवार शाम को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में हेमंत सरकार की शवयात्रा निकालेगी और पुतला दहन करेगी। इससे पहले ही झामुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर को रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय का घेराव कर दिया। झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने खड़े होकर अपना विरोध जताया। आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी के जरिए भाजपा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बदनाम करने में लगी है। साथ ही, उसकी मंशा सरकार को अस्थिर करने की है। पार्टी भाजपा के इस असंवैधानिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी। 



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم