GA4-314340326 Mandar By-Election: कांग्रेस उम्मीदवार नेहा तिर्की आज करेंगी नामांकन, जानिए कौन हैं नेहा...

Mandar By-Election: कांग्रेस उम्मीदवार नेहा तिर्की आज करेंगी नामांकन, जानिए कौन हैं नेहा...

 NBR/ Ranchi

मांडर विधानसभा उपचुनाव (Mandar By-Election)  में कांग्रेस पार्टी (Congress party) ने शिल्पी नेहा तिर्की (Shilpi Neha Tirkey) को अपना उम्मीदवार है। शिल्पी नेहा तिर्की 2 जून को रांची समाहरणालय (Ranchi Collectorate) में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। उनके नामांकन दाखिल करने के दौरान झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अभिनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की सहित मांडर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। मालूम हो कि आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई कोर्ट ने विधायक बंधु तिर्की को सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता खत्म हो गई है। इस कारण यहां उपचुनाव हो रहा है। 

शिल्पी नेहा तिर्की पर पिता की विरासत बचाने की चुनौती

शिल्पी नेहा तिर्की मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बड़ी बेटी (Bandhu Tirkey Elder Doughter) हैं। नेहा MBA की पढ़ाई पूरी करने के बाद चेन्नई में एक मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर की नौकरी कर रहीं थीं। पिता बंधु तिर्की के मंत्री-विधायक रहने के बावजूद नेहा ने कभी राजनीति में अपनी रुचि नहीं दिखाई है। वे राजनीति से हमेशा दूरी बनाई रहीं। बंधु के कोर्ट से सजायाफ्ता होने के बाद उन्होंने अपनी जगह अपनी बेटी को चनावी दंगल में उतारा है। नेहा के लिए पिता विरासत बचना बड़ी चुनौती है।

इसे भी पढ़ेंMandar By-Election : 3 June को अधिसूचना, 6 तक नामांकन, 23 को Voting व 26 को Counting






Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم