GA4-314340326 कांके तिरंगा हादसा: मृतकों के पिता को मिला 15 लाख रुपए का चेक

कांके तिरंगा हादसा: मृतकों के पिता को मिला 15 लाख रुपए का चेक

 NB Reporter/ Ranchi

कांके में अरसंडे राइस मिल के पास 14 अगस्त देर शाम को अपने घर के ऊपर तिरंगा लगाने के क्रम में बिजली के तार की चपेट में आकर तीन भाई-बहनों की मौत हो गई थी। बिजली विभाग की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए के हिसाब से कुल 15 लाख रुपए का 01 सितंबर को सौंपा गया। विभाग की ओर से कैपिटल पावर के कार्यपालक अभियंता ने मृतकों के पिता शिव कुमार झा को सौंपा।

मृतकों के पिता शिव कुमार झा को चेक देने की तैयारी करते कैपिटल पावर के कार्यपालक अभियंता।

कैसे हुई थी घटना

 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तीनों भाई-बहन अपने घर के ऊपर राष्ट्रध्वज लगा रहे थे। झंडे को बांधने के लिए उपयोग किए गए स्टील का पाइप समीप से गुजर रहे 11 हजार एचटी लाइन के संपर्क में आ गया। इससे भाई विनीत झा 23 वर्ष, बहन पूजा झा 25 वर्ष पिता शिव कुमार झा तथा चचेरी बहन आरती झा 24 वर्ष पिता विजय झा की मौत हो गई। विनीत पाइप में ही सटा रह गया था। घटना के लगभग एक घंटा बाद पुलिस के पहुंचने पर विनीत के शव को उतारा गया। 11000 की खुली लाइन छत के बेहद करीब से गुजरी है। बारिश के बीच लगभग 7:15 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ था।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم