GA4-314340326 भाजपा के मंच पर छलका कांग्रेस नेता का दर्द, बोले-झारखंड कांग्रेस पर तानाशाही हावी

भाजपा के मंच पर छलका कांग्रेस नेता का दर्द, बोले-झारखंड कांग्रेस पर तानाशाही हावी

NBR / Mandar

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सन्नी टोप्पो रविवार को अपने सैड़कों सदस्यों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। मांडर के ऐतिहासिक सोसई आश्रम मैदान में करीब 8 से 10 हजार लोगों की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में उनका स्वागत करने के लिए प्रदेश भाजपा के तमाम बड़े नेता मंच पर मौजूद थे। सन्नी ने मंच से कांग्रेस के किसी नेता का नाम तो नहीं लिया, लेकिन बिना नाम लिए उन्होंने वह सबकुछ कह दिया, जो इन दिनों प्रदेश कांग्रेस कमेटी में चल रहा है। मंच से उतरने के बाद भी पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस में अपनी और अपने नेता की उपेक्षा को लेकर उनका दर्द छलक गया। (खबर के साथ वीडियो में सुनें) सन्नी को वरिष्ठ कांग्रेस नेता व हेमंत सरकार के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव (Dr. Rameshwar Oraon) का करीबी माना जाता है।    

मंच पर (बाएं से दूसरे नंबर पर) दीपक प्रकाश सन्नी का स्वागत करते हुए।

     

बिना नाम लिए बंधु तिर्की पर भी हमला

भाजपा (BJP) की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मंच से लोगों को संबोधित करते हुए सन्नी टोप्पो (Sunny Toppo) ने कहा- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Jharkhand State Congress Comitee) में तानाशाही हावी है। वर्षों तक पार्टी का झंडा ढोनेवाले समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। वरिष्ठ और निष्ठावान नेताओं को हाशिए पर धकेला जा रहा है। आज मांडर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, बिजली व पानी की स्थिति बदतर है। ढंग का कोई अस्पताल नहीं है, जहां लोगों का इलाज हो सके, लेकिन यहां के विधायक को इसकी चिंता नहीं है। वे लोगों को लॉलीपॉप दिखाकर ठग रही हैं। मांडर विधानसभा की जनता को विकास चाहिए और विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। 

वीडियो पर क्लिक करें

बाबूलाल-दीपक बोले- भाजपा में सबका सम्मान

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश व विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने सन्नी को ज्वाइन कराने के बाद मंच से कहा- भाजपा में सबको बराबर सम्मान दिया जाता है। सन्नी के आने से मांडर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिली है। मरांडी से मंच से राज्य सरकार को जमकर कोसा। कहा-इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) बोले- भाजपा में परिवारवाद नहीं है। भाजपा ने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के पद पर बैठाया है। 

ये भी पढ़ें:    हेमंत सरकार के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव भाजपा में शामिल होंगे!

मुस्लिमों ने भी ली भाजपा की सदस्यता

मांडर विधानसभा क्षेत्र के मांडर (Mandar), चान्हो, इटकी, बेड़ो व लापुंग प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के मुखिया व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों समेत मुस्लिम समुदाय के भी कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन्हें दीपक प्रकाश ने बधाई दी और कहा-आपने आज देश व दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दामन थामा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकारा है। 

मिलन समारोह में जुटे लोग।

मिलन समारोह के मंच पर उपस्थित भाजपा नेता

 सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, राहुल अवस्थी, पवन साहू, करमा उरांव, राजनाथ सिंह, शंकर आचार्या, सतीश कुमार, सुनील उरांव, संजीव तिवारी, रामकुमार दुबे, एनामुल अंसारी, मो इश्तियाक, जुल्फान अंसारी, अली अंसारी, आजाद अंसारी, फारुक खान आदि।

कांग्रेस को झटका

मांडर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सन्नी 2019 के विस चुनाव में यहां पार्टी के प्रत्याशी थे। इसके अलावा वे आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व कांग्रेस के प्रदेश सचिव रह चुके हैं।

 


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم