GA4-314340326 अनगड़ा में भाजपा नेता ने अनाथ युवती का किया कन्यादान

अनगड़ा में भाजपा नेता ने अनाथ युवती का किया कन्यादान

शादी के बाद कुसूम को विदा करते जैलेंद्र कुमार व अन्य। 

शादी में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Angara (Ranchi) : दिव्यांग रोजगार अधिकार संघ, अनगड़ा (Divyang Rojgar Sangh) के सदस्यों के प्रयास से बुधवार (22 फरवरी) को गेतलसूद बस्ती के शिवमंदिर में अनाथ युवती का आदर्श विवाह कराया गया। इस शादी में समाज के लोगों ने भी खुलकर मदद की। अनाथ कुसुम कुमारी का विवाह रांची के न्यू मधुकम निवासी विशाल कुमार दास से कराई गई। कुसूम के माता-पिता का 15 साल पहले निधन हो गया था। दूसरे के घर काम करके कुसुम अपना पेट पाल रही थी। इस बात की जानकारी जब दिव्यांग रोजगार अधिकार संघ के अध्यक्ष तबरेज आलम को मिली, तो उन्होंने लीला कुमारी, सनोज कुमार व रामदयाल सिंह की मदद से कुसूम के लिए रिश्ता तय किया। कुसूम के पिता दायित्व भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार (Jailendra Kumar) ने उठाया। उन्होंने शादी में न सिर्फ बढ़-चढ़कर मदद की, बल्कि कुसूम का कन्यादान भी किया। शादी के बाद सुरुचि भोज भी कराया गया। तबरेज ने बताया कि कुसूम की तरह विशाल भी आंशिक दिव्यांग है, लेकिन वह आत्मनिर्भर है। इस शादी में वरपक्ष से दूल्हे के माता-पिता व उसका भाई शामिल हुए। सभी इस शादी से बहुत खुश हैं। शादी में उपमुखिया शंकर बैठा, भोला महतो, रमेश महतो, शिकारी महतो, करण कुमार महतो, मनीलाल महतो, फूलकुमारी, संगीता देवी, सुखदेव महतो सहित सभी ने दूल्हा-दुल्हन को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।  

 सराती पक्षा से इन्होंने की मदद

शादी में अनगड़ा के अधिकतर लोगों ने सहयोग किया। कुसूम को अपनी बेटी की तरह विदा किया। उपहार में उसे बर्तन-बिस्तर सहित अन्य जरूरी सामान दिए गए। बाद में बारातियों के लिए भोज का भी आयोजन किया गया। शादी में खिजरी विधायक राजेश कच्छप, अभिषेक वस्त्रालय गोंदलीपोखर के संस्थापक सागर साहू, अनगड़ा थानेदार ब्रजेश कुमार, प्रमुख दीपा उरांव, पूर्व प्रमुख अनिता गाड़ी, गेतलसूद मुखिया शांति मुंडा, उपमुखिया शंकर बैठा, समाजसेवी शिवदास गोस्वामी, भोला महतो व कांग्रेस नेता एतवा उरांव ने भी मदद दी।

देखें कुसूम की शादी का वीडियो




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم