GA4-314340326 रांची में दिखी वाराणसी की गंगा आरती की झलक

रांची में दिखी वाराणसी की गंगा आरती की झलक


महादेव मंडा, लोअर चुटिया में आयोजित महाआरती में शामिल भक्त।

महाआरती में झामुमो की राज्यसभा सांसद महुवा माजी और भाजपा नेता अश्विनी मुखिजा भी हुए शामिल।

भगवान भोलेनाथ की भक्ति में  डूबी लोअर चुटिया।

Ranchi : राजधानी रांची में शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर पहली बार बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर भगवान भोलेनाथ की महाआरती हुई। इसका आयोजन प्राचीन श्रीराम मंदिर शिव बारात समिति और महादेव मंडा स्वागत समिति के संयुक्त प्रयास से नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति, लोअर चुटिया (Mahadev Manda Lower chutia, Ranchi) ने किया था। महाआरती में शामिल हजारों भक्तों का उत्हास देखते ही बन रहा है। इस महाआरती की सबसे खास बात यह थी कि इसके लिए विशेष तौर पर भगवान शिव की पवित्र नगरी वाराणसी से पुरोहितों और आचार्यों को बुलाया गया था। पुरोहितों ने जब महाआरती शुरू की, तो पूरा माहौल शिवमय हो गया। ऐसा लग रहा था, मानो आज लोअर चुटिया में काशी से खुद भगवान विश्वनाथ पधारें हों। महाआरती में आम भक्तों की तरह भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता अश्विनी सुखीजा और झामुमो (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी शामिल हुईं। मुख्य आयोजनकर्ता मुनचुन राय और समिति के अध्यक्ष राजकुमार महतो ने बताया कि इस तरह का आयोजन रांची में पहली बार हुआ और श्रद्धालु भी उम्मीद से काफी ज्यादा संख्या में शामिल हुए। इससे हमलोगों का उत्साह बढ़ा। आने वाले वर्षों में भी हम महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य आयोजन करते रहेंगे।

यह भी पढ़ेंरांची के ग्रामीण एसपी ने ऐसा क्या किया कि हो रहा वीडियो वायरल

बबलू मुंडा बोले-भगवान शिव के बिना आदिवासी समाज अधूरा

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم