GA4-314340326 झारखंड : ग्रामीण कार्य विकास विभाग के चीफ इंजीनियर के देशभर में स्थित 20 से अधिक ठिकानों पर ईडी का छापा

झारखंड : ग्रामीण कार्य विकास विभाग के चीफ इंजीनियर के देशभर में स्थित 20 से अधिक ठिकानों पर ईडी का छापा



रांची, जमशेदपुर के अलावा बिहार के सीवान, पटना सहित दिल्ली और हरियाणा सहित 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी जारी

Ranchi (Jharkhand) : ईडी ने मंगवार (21 फरवरी) सुबह से ही झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग कास विभाग (Rural works Development Department) के  इंजीनियर इन चीफ (Engineer in ChieF) वीरेंद्र राम (Virendra Ram) के ठिकानों पर देशभर में कई जगह एक साथ छापेमारी की है। इनमें झारखंड के रांची, जमशेदपुर के अलावा बिहार के सीवान, पटना सहित दिल्ली और हरियाणा शामिल है। बताया जा रहा है कि देशभर में वीरेंद्र राम के 20 अधिक ठिकानों पर छापेमारी जारी है। जमशेदपुर के बिष्टुपुर सर्टिक हाउस क्षेत्र में स्थित वीरेंद्र राम के घर पर सुबह 7 बजे ही ईडी (ED) की 10 सदस्यीय टीम छापेमारी करने पहुंच गई थी। रांची में अशोक नगर स्थित घर में ईडी का रेड जारी है। घर के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

राजनीतिक महत्वकांक्षा बनी मुसिबत का कारण

वीरेद्र राम पर शुरू से भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करके अलग-अलग शहरों में करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति अर्जित की है। 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान जमशेदपुर जिले की जुगसलाई विधानसभा सीट वीरेंद्र राम अपनी पत्नी राजकुमारी को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उनके घर से ढाई करोड़ रुपए कैश बरामद किए गए। यही रकम इनके लिए मुसिबत बन गई और जांच एजेंसियों के घेरे में आ गए। वीरेंद्र राम के खिलाफ अकूत संपत्ति जमा करने के मामले में एंटी क्रप्शन ब्यूरो (ACB) जांच कर रही है। मामला हाईकोर्ट में भी लंबित है।

जनवरी में मिला था प्रभार

वीरेंद्र राम पहले ग्रामीण विकास विभाग में विशेष प्रमंडल के चीफ इंजीनियर के पद प कार्यरत थे। लेकिन, जनवरी के पहले सप्ताह में उन्हें मुख्य अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग का प्रभार सौंपा गया। 

यह भी पढ़ें : झारखंड : ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर के लिए वीरेंद्र राम बने मुसीबत



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم