GA4-314340326 अनगड़ा की 3 खबरें : सरहुल मिलन समारोह 27 फरवरी को

अनगड़ा की 3 खबरें : सरहुल मिलन समारोह 27 फरवरी को

बैठक में शामिल लोग।
Angara (Ranchi) : प्रतिनिधि  पंचायत सचिवालय टाटी पूर्वी में गुरुवार (23 फरवरी) को सरहुल मिलन समारोह टाटीसिलवे  कमेटी की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि टाटीसिलवे ईईएफ मैदान (Tatisilwai EEF Ground) में सरहुल मिलन समारोह (Sarhul Milan Ceremony) 27 फरवरी को आयोजित का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अर्जुन पाहन ने की, जबकि संचालन सोहन मुंडा ने किया। बैठक में टाटी पूर्वी के मुखिया कृष्णा पाहन, खटंगा मुखिया अनिल लिंडा, महिलौंग मुखिया संदीप तिर्की, बड़ाम मुखिया कृष्णा लोहरा, बीसा ग्राम प्रधान उमेश बड़ाईक, ग्राम प्रधान मासु देवराज पाहन, ग्राम प्रधान हरातु गोपाल मुंडा, ग्राम प्रधान चतरा किस्टो कुजूर, रामचरण पाहन आदि उपस्थित थे।

बिजली चोरी के खिलाफ आठ पर प्राथमिकी

Angara (Ranchi) :  सिकिदिरी (Sikidiri) थाना क्षेत्र के वनलोटवा व हेन्देबिली गांव में बिजली चोरी करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। JVNL ओरमांझी प्रमंडल के सहायक अभियंता अवधेश कुमार ने छापेमारी अभियान चलाकर वनलोटवा के कमल नाथ महतो, गणेश कुमार, बलदेव यादव, प्रकाश कुमार महतो, मनोज कच्छप व हेन्देबिली के मीनू मुंडा, झमन मुंडा और अकलु पाहन के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी के लिए अवधेश कुमार ने आवेदन दिया। प्रत्येक आरोपी पर 4-4 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है।

वनभोजन में शामिल मनरेगा मजदूर।


मनरेगा मजदूरों को लाभकारी योजना की जानकारी दी

 Angara (Ranchi) : जोन्हा पंचायत के जीदु में वीर शहीद बिरसा खेल मैदान में मनरेगा मजदूरों के बीच टीआरआईएफ  संस्था के राजेश महतो, हरदयाल मुण्डा एवं रोजगार सेवक गंगाराम महतो द्वारा मजदूरों के लिए लाभकारी योजना की जानकारी दी गई। इस मौके पर वनभोज कार्यक्रम का आयोजन कर मजदूरों को खिचडी़ खिलाई गई। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रुप से मुखिया कृष्णा मुण्डा, उपमुखिया दीपक मुण्डा,पूर्व मुखिया मंसरी देवी,वार्ड सदस्य सीमा देवी,ग्राम प्रधान चरका मुण्डा मनरेगा मजदुर सुनिता देवी,सरी देवी, बुथनी देवी, लाखो देवी,संजय मुण्डा, अनिल गोप,बाबूलाल मुंडा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم