GA4-314340326 अनगड़ा की 7 प्रमुख खबरें : मिशन अमृत सरोवर के तहत पांच तालाबों का होगा जिर्णोद्धार

अनगड़ा की 7 प्रमुख खबरें : मिशन अमृत सरोवर के तहत पांच तालाबों का होगा जिर्णोद्धार

समीक्षा बैठक में शामिल अधिकारी।

Angara (Ranchi) : अनगड़ा प्रखंड सभागार में शुक्रवार (3 मार्च) को मिशन अमृत सरोवर को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाने के लिए बैठक हुई। अध्यक्षता अनगड़ा बीडीओ उत्तम प्रसाद ने की। इस योजना के तहत रांची जिले में 150 अमृत सरोवरों का निर्माण या जीर्णोद्धार का लक्ष्य रखा गया है। अनगड़ा प्रखंड के सिरका पंचायत में दो, जोन्हा पंचायत में दो व बरवादाग पंचायत में एक, कुल पांच अमृत सरोवर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जागरूकता अभियान चलाने को लेकर 15 अगस्त तक चलनेवाली विभिन्न गतिविधियों को अंतिम रूप दिया गया। मार्च माह में अमृत सरोवर के महत्व को लेकर विशेष ग्रामसभा का आयोजन, इस योजना की उपयोगिता व महिला समूहों को इससे जोड़ने की कवायद शामिल है। जून-जुलाई माह में अमृत सरोवर के चारों और पौधरोपण करने व अगस्त माह में निर्मित अमृत सरोवर स्थल में आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर ध्वजारोहण करना शामिल है। बैठक में मुख्य रूप से बीपीओ अवनीन्द्र कुमार, मो. शोयब, मुखिया रौशनलाल मुण्डा, शांति मुण्डा, भुवनेश्वर बेदिया, कृष्णा मुण्डा, सीमा देवी, सरिता तिर्की, राजेन्द्र बेदिया, अनिता बारला, रामानंद बेदिया आदि उपस्थित थे।

CIT के 9 ट्रेनी इंजीनियरों का चेन्नई की कंपनी ने किया कैंपस सलेक्शन

कैंपस सलेक्शन में चयनित ट्रेनी इंजीनियर्स।
Angara (Ranchi) कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CIT) के मैकेनिकल ब्रांच के 9 प्रशिक्षु इंजीनियरों का कैंपस सलेक्शन शुक्रवार को टिमकेन इंजीनियरिंग एंड रिसर्च इंडिया प्रालि ने किया है। सभी विद्यार्थी 2019/23 बैच के है। कंपनी के सीनियर मैनेजर सुनील राजापन एवं लीड एनालिस्ट सुंदरेश कुमार ने सभी को नियुक्ति पत्र सौंपा। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ केपी दत्ता ने बताया कि ग्रेजुएट ट्रेनी इंजीनियर के पद पर चयनित विद्यार्थियों को 2.4 लाख का सालाना पैकेज मिलेगा व इनका जॉब लोकेशन चेन्नई में होगा। कंपनी में विद्यार्थियों की ज्वाइनिंग 13 मार्च को होगा। बता दें की कंपनी औधौगिक संयंत्रों के निर्माण से जुड़ी है। प्रभारी प्राचार्य डा. अरशद उस्मानी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। मौके पर कंपनी के एचआर समूह के राम विवेक, संजीव, डीन डॉ ए भट्टाचार्य, कॉर्डिंटर अंकित कुमार, कौशिक चटर्जी, मंजूर अंसारी व निरंजन महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।

   पति-पत्नी और वो के चक्कर में पति की हुई धुनाई

दोनों पक्षों से बात करते थाना प्रभारी।

Angara (Ranchi) : पति-पत्नी और “वो” के चक्कर में शुक्रवार को पति की धुनाई हो गई। ससुराल वालों ने पति की धुनाई कर दी। मामला जब अनगड़ा थाना पहुंचा तो दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। घटना चिलदाग के सोसो गांव में हुई। पवन पेशे से ट्रक चालक है। चिलदाग सोसो के पवन कुम्हार की शादी 27 अप्रैल 2022 को नवागढ़ सोसो की उषा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और पत्नी के बीच वो के कारण लगातार शक की गहराई बढ़ती जा रही थी। पति को अपनी पत्नी के “वो” पर तो पत्नी को अपने पति की “वो” पर लगातार शक हो रहा था। लगातार दोनों एक दूसरे पर निगाहें रख रहे थे। इसी बीच उषा दो माह की गर्भवती हो गई। पति का शक और गहरा गया। पति बोला बच्चा मेरा नही है। पत्नी बोली बच्चा आपका है। इससे विवाद और बढ़ गया। शुक्रवार को इस मामले को सलटाने के लिए नवागढ़ सोसो से उषा के मायके वाले चिलदाग सोसो स्थित पवन के घर पहुंचे। बैठक के दौरान ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पवन को ससुराल पक्ष के लोगों ने धुन दिया। पवन भागा भागा अनगड़ा थानेदार ब्रजेश कुमार के पास न्याय मांगने पहुंचा। पीछे से ससुराल पक्ष के लोग भी थाना पहुंचे। थानेदार ब्रजेश कुमार ने पति और पत्नी के मन में बैठा “वो” के वहम को दूर कर दिया। दोनों को अपनी भूल का एहसास हुआ। दोनों पक्ष के लोग आपस में गले मिले। पति अपनी पत्नी को राजी-खुशी अपने घर ले गया। और लिखित एग्रीमेंट हुआ की दोनों अब से “वो” का वहम अपने मन में नहीं लाएंगे।

चार दिवसीय रामलला दरबार प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न

अनुष्ठान में शामिल श्रद्धालु।

Angara (Ranchi) : समृद्धि पार्क आरागेट में नवनिर्मित रामलला दरबार में चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुक्रवार को भंडारा के साथ संपन्न हुआ। समुचा क्षेत्र राममय नारों से गुंजयमान रहा। अनुष्ठान के दौरान कलश यात्रा, नगर भ्रमण, शैय्याधिवास, महाआरती सहित अन्य अनुष्ठान हुये. समस्त अनुष्ठान पं कन्हैयालाल शास्त्री के द्वारा कराया गया। आयोजन में संतोष जैन, राजकुमार यादव, अमित अग्रवाल, आकाश अकोडिया, सूर्यभान सिंह, आशिष साहू, कुंदन वर्मा, राजेश श्रीवास्तव, अमीत चरण, तापेन्दु बनर्जी, दीपक कुमार, दिलीप कुमार, कंचन कुमार, अतुल कुमार, नवनीत, सुब्रानील चक्रवर्ती, कुंदन कुमार, हेमंत कुमार सहित अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

  जोन्हा के साधु मालाकार ने किंग कोबरा की जान बचाई

मिट्‌टी पर बैठा किंग कोबरा।

Angara (Ranchi) : जोन्हा के साधु मालाकार उर्फ भुवनेश्वर मालाकर ने शुक्रवार की शाम को एक किंग कोबरा सांप का रेस्क्यू किया। विधानसभा परिसर के पास बन रहे विधायक आवास निर्माण के लिए खुदाई के दौरान एक किंग कोबरा सांप मिला। इसकी सूचना साधू मालाकार को दी गई। साधू अपने सहयोगी संजीव कुमार महतो के साथ मौके पर पहुंचे व पांच मिनट के अंदर सांप का रेस्क्यू कर पकड़ लिया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। साधु ने बताया कि खोदी जा रही गडडे में ही उसका बिल था। कहीं से भी सांप की सूचना मिलती है, वह अपनी टीम के साथ पहुंचकर रेस्क्यू करके उसे जंगल में छोड़ देते हैं।

 ग्रामीणों ने समर्सिबल मशीन के साथ दो चोरों को पुलिस को सौंपा

Angara (Ranchi) सिकिदिरी थाना क्षेत्र के आगरटोली गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को समर्सिबल मशीन के साथ दो चोर को पकड़ कर सिकिदिरी पुलिस के हवाले कर दिया। एक अन्य आरोपी फरार है। ग्रामीणों ने बताया की गांव के राजेश महतो के खेत में लगे समर्सिबल मशीन की चोरी हो गई थी। इससे पूर्व भी अन्य ग्रामीणों के खेत से मशीन की चोरी हो चुकी थी। ग्रामीणों ने शक के आधार पर आगरटोली के दिलेशवर महतो से कड़ाई से पूछताछ की तो वह इस मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार करने लगा। इसके बाद  उसके घर की तलाशी लेने पर ग्रामीणों को पुआल के गांज के अन्दर छिपा कर रखा गया दो समर्सिबल मशीन मिला। ग्रामीणों की पिटाई की बाद उसने अपने दो अन्य साथियों का नाम बताया। इसमें सहेदा निवासी लारा भोगता के घर से एक मशीन बरामद हुआ। इधर पकड़े जाने के भय से तीसरा आरोपी जशपुर निवासी श्याम किशोर कारमाली मौका पाकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने दोनों चोर को तीन समर्सिबल मशीन के साथ सिकिदिरी पुलिस को सौंप दिया है।

महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

Angara (Ranchi) अनगड़ा थाना क्षेत्र में विवाहिता को निर्वस्त्र कर मारपीट कर पूरे गांव में घुमाने के मामले में शामिल सभी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया की सभी आरोपी फरार है। सम्भावित ठिकानों पर पुलिस छापामारी कर रही है। शीघ्र ही सभी की गिरफ्तारी हो जाएगी। ज्ञात हो कि इस मामले में सात नामजद व 70 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।
7 major news of Angara: Five ponds will be renovated under Mission Amrit Sarovar

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم