GA4-314340326 आजसू कार्यकर्ता 21 मार्च को करेंगे अनगड़ा प्रखंड कार्यालय का घेराव

आजसू कार्यकर्ता 21 मार्च को करेंगे अनगड़ा प्रखंड कार्यालय का घेराव

बैठक में शामिल आजसू पार्टी के कार्यकर्ता।
Angara (Ranchi): आजसू पार्टी की बैठक गुरूवार को बोंगाई बेड़ा पंचायत के गंगाघाट व चतरा में हुई। बोंगईबेड़ा में बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष गणेश उरांव व चतरा में सबिता देवी व बबीता देवी ने की। बैठक में 21 मार्च अनगड़ा प्रखंड घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि खिजरी विस के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव थे। पारसनाथ उरांव ने बताया कि प्रखंड की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जिसमें अनगड़ा प्रखंड के सभी पंचायतों से करीब तीन हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। इन बैठकों में मुख्य रूप से अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो, प्रकाश उरांव, सुनील उरांव, संदीप तिर्की, जगना उरांव, बिरसा उरांव, बंधन उरांव, हाकिरा उरांव, मादी उरांव, बुधनी देवी, प्रिया देवी, नीलमणि देवी राजू महली, धीरू महली, सुनील कच्छप, बिंदेश्वर महतो, बसुंधरा देवी,प्र भा देवी, रोमा देवी, प्रतिमा देवी, मनी देवी, लक्ष्मी देवी आदि उपस्थित थे।

  AJSU workers will lay siege to Angara block office on March 21

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم