|
दोपहिया वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी। |
Angara (Ranchi): अनगड़ा थाना की पुलिस ने गुरूवार को गोंदलीपोखर में एंटी क्राइम चेकिंग व सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व अनगड़ा थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार कर रहे थे। अभियान के तहत दो पहिया व चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गई। थानेदार ब्रजेश कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर समय समय पर अनेक स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग व सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान लगातार चलता रहेगा। बाइक सवारों से हेलमेट का प्रयोग करने स्पीड नियंत्रण में चलाने व नशापान नही करके बाइक चलाने का आहवान किया गया। साथ ही चार पहिया वाहनों की आरसी बुक चेक की गई व सीट बेल्ट लगाने को कहा गया। अभियान में एएसआई मो. मुख्तार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Angara police launched anti crime checking and road safety awareness campaign in Gondlipokhar
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.