GA4-314340326 गोंदलीपोखर में अंगड़ा पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग व सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया

गोंदलीपोखर में अंगड़ा पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग व सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया

 

दोपहिया वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।
Angara (Ranchi): अनगड़ा थाना की पुलिस ने गुरूवार को गोंदलीपोखर में एंटी क्राइम चेकिंग व सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व अनगड़ा थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार कर रहे थे। अभियान के तहत दो पहिया व चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गई। थानेदार ब्रजेश कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर समय समय पर अनेक स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग व सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान लगातार चलता रहेगा। बाइक सवारों से हेलमेट का प्रयोग करने स्पीड नियंत्रण में चलाने व नशापान नही करके बाइक चलाने का आहवान किया गया। साथ ही चार पहिया वाहनों की आरसी बुक चेक की गई व सीट बेल्ट लगाने को कहा गया। अभियान में एएसआई मो. मुख्तार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। 

Angara police launched anti crime checking and road safety awareness campaign in Gondlipokhar

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم