GA4-314340326 अनगड़ा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा

अनगड़ा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा

कार्यक्रम में शामिल प्रखंड प्रमुख दीपा उरांव व अन्य।

Angara (Ranchi) : प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अनगड़ा आजीविका महिला संकुल संगठन का वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। कार्यक्रम में पिछले साल का बजट प्रस्तुत किया गया। साथ ही भविष्य की कार्ययोजना तैयार की गई। दीपा उरांव ने कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपने आप को स्वालंबी बना रही है। कार्यक्रम के बाद सभी महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता जयवंती तिर्की व संचालन संजू देवी ने की। इस अवसर पर उपप्रमुख जयपाल हजाम, गीता देवी, पैरो देवी, लक्ष्मी देवी, स्वर्णिमा, किरण देवी, उषा देवी, संगीता देवी, राजेश महतो, रेखा देवी आदि उपस्थित थे। 

Annual General Meeting of Angara Aajeevika Mahila Sankul

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم