GA4-314340326 खभावन में नीलांबर पीताम्बर के 165वें शहादत मेले पर 151 महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा

खभावन में नीलांबर पीताम्बर के 165वें शहादत मेले पर 151 महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा

मेले को संबोधित करते जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा।

Angara (Ranchi): अमर शहीद नीलांबर पीताम्बर की 165वीं शहादत दिवस मेला का आयोजन खभावन में मंगलवार को किया गया। इसका आयोजन खरवार भोगता विकाश संघ अनगड़ा ने किया। 151 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। शहीद भाइयों के आदमकद प्रतिमा पर जलाभिषेक किया। श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। मुख्य अतिथि जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, विशिष्ट अतिथि अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, जिपस बिपिन टोप्पो, सीता लकड़ा, पंसस फाल्गुनी शाही व वीरेंद्र सिंह भोगता थे। अध्यक्षता महेश गंझू व संचालन पंचम भोगता ने किया। राजेन्द्र शाही मुंडा ने कहा कि हर अमर शहीद का देश के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान और बेहतर करने की प्रेरणा देता है। हमे संकल्प लेकर देश के कल्याण को लेकर काम करने की जरूरत है। वीरेन्द्र सिंह भोगता ने समाज के लोगों से शिक्षा को अपनाने व नशा को भगाने का संकल्प करने का आहवान किया। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष परमेश्वर भोगता, मुखिया सहदेव बेदिया, बालेश्वर बेदिया, प्रवेश भोगता, कामेश्वर भोगता, तिवारी भोगता, रानथु भोगता, भीखन भोगता, मंगरा गंझू, बालेश्वर  भोगता, गणेश भोगता, राजेन्द्र भोगता, जलनाथ महतो, जगरनाथ महतो, अमरनाथ भोगता, अजीत महतो, सुरेश गंझू, किशुन महतो सहित अन्य उपस्थित थे। 

At the 165th Martyrdom Fair of Nilambar Pitambar in Khabhavan, 151 women took out a kalash procession/ Ranchi / Jharkhand 



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم