GA4-314340326 होली भाईचारे का त्योहार, खुशी और शांति से मनाएं : सुनील तिवारी

होली भाईचारे का त्योहार, खुशी और शांति से मनाएं : सुनील तिवारी

होली मिलन समारोह में शामिल लोग।

जोरार में कांग्रेस नेता घर हुआ होली मिलन समारोह का  आयोजन

 Namkum (Ranchi) : जोरार में बुधवार (1 मार्च) को कांग्रेस महासचिव सह समाजसेवी रमेश पांडेय के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें हिनू मंडली ने भजन और फाग की प्रस्तुति देकर माहौल को होलियाना कर दिया। मुख्य अतिथि नामकुम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील तिवारी ने कहा कि होली का त्योहार हमें भाईचारे का संदेश देता है, लोगों को बिना किसी भेदभाव के इस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए। मौके पर कांग्रेस के वरीय नेता सुरेश बैठा, विनय मिश्रा, अखिलेश सिंह, जानकी साहू, जय कुमार मिश्रा, काशीनाथ शर्मा, अनिल यादव, सत्यनारायण यादव, बबलू मुंडा, अनिरुद्ध पांडेय, मनीष यादव, विनय सिंह, रामकुमार, प्रभात झा, विक्कि सिंह, सहदेव राय, साधु यादव, सिकंदर ठाकुर, परमेश्वर मिश्रा, सीता मुंडा, प्रिया मुंडा, सावित्री मुंडा, लालीत कच्छप सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم