GA4-314340326 कैंब्रिज बीएड कॉलेज में ट्राइबल इंपावरमेंट थीम पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

कैंब्रिज बीएड कॉलेज में ट्राइबल इंपावरमेंट थीम पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल स्टूडेंट्स।

Angara (Ranchi): कैंब्रिज बीएड कॉलेज में गुरुवार को ट्राइबल इंपावरमेंट थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के जरिए राज्य के विभिन्न जनजातीय समूहों मुंडा, उरांव, खड़िया, हो, संथाली, आदि की संस्कृति, सभ्यता, वेश-भूषा, खान-पान व उनकी वर्तमान स्थिति को दर्शाया गया। छात्राओं द्वारा रंगारंग पारंपरिक नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उद्घाटन प्राचार्य डॉ. रवीन्द्र कुमार ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन का मामला जनजातियों की अपनी अलग व समृद्ध गौरव गाथा है। मौके पर डीएलएड विभागाध्यक्ष डॉ. रेणु एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. सत्येश कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक प्रो. जसिंता गुड़िया, प्रो. सुधा सपना लकड़ा, विनीता कुजूर, अमित लकड़ा, नेहा एडिना, मेरी विलुंग, जैकब ऐनुल आदि की अहम भूमिका रही।

Cultural program on Tribal Empowerment theme in Cambridge B.Ed College


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم