GA4-314340326 जमुई का सीरियल किसर गिरफ्तार, पूछताछ में चौकानेवाला खुलासा

जमुई का सीरियल किसर गिरफ्तार, पूछताछ में चौकानेवाला खुलासा

जमुई सदर अस्पताल में 10 मार्च को घटी थी घटना।

महिलाओं से छेड़खानी के अलावा चोरी और छिनताई करता है मो. अकरम

NBD/ Ranchi :  बिहार के जमुई जिले का सीरियल किसर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। होली के दूसरे दिन घटी जमुई सदर अस्पताल की घटना का वीडियो सोशल मीडिया व मीडिया में वायरल होने के बाद एक ओर जहां लोगों में गुस्सा, महिलाओं-युवतियों में डर, तो दूसरी ओर पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। पुलिस ने रविवार की रात को जमुई के महिसौड़ी से आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसका नाम मो. अकरम है। यह राह चलती अकेली युवती और महिला को अपना शिकार बनाता था। इसके अलावा मनचले किस्म का यह अपराधी छोटी-मोटी चोरियां और छिनतई किया करता था।

अब तक 50 से अधिक महिलाओं व युवतियों को बना चुका है शिकार

मो. अकरम

जमुई पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मो. अकरम अभी तक 50 से अधिक युवतियों और महिलओं को अपना शिकार बना चुका है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया है कि सुनसान जगह पर जब भी वह किसी युवती या महिला को अकेला देखता था, तो कुछ देर तक उस पर नजर रखता था, जब उसे पूरी तरह यकीन हो जाता था कि उसे कोई नहीं देख रहा है, तो अचानक वह युवती पर टूट पड़ता था। जब वह कुछ समझ पाती और संभल पाती, तब तक अकरम उसके साथ किस करके भाग जाता था। इसके अलावा अकरम अवारा और मनचले युवकों का नेता भी था, जिनके साथ मिलकर युवतियों-महिलाओं से छेड़खानी, छोटी-मोटी चोरियां और छिनतई किया करता था। अकेली महिला और युवती उसका आसान शिकार हुआ करती थीं।

शर्म से शिकायत दर्ज नहीं कराती थी पीड़िताएं

मो. अकरम की गलत हड़कतों की शिकायत पीड़िताएं अभी तक लाज और शर्म की वजह से थाने में दर्ज नहीं कराती थीं। उनके घरवाले में इसी कारण पुलिस के पास नहीं जाते थे कि लोग क्या कहेंगे। घट की महिला की ही बदनामी होगी। इसी कारण मो. अकरम की हिम्मत बढ़ती जा रही थी और वह लगातार एक के बाद एक महिला और युवतियों को अपना शिकार बनाता जा रहा था। यदि जमुई सदर अस्पताल की घटना का वीडियो वायरल नहीं होता, तो इस बार भी वह जाता। बेखौफ होकर बदमाशी करता रहता।

ऐसे पकड़ में आया महिलाओं को शर्मिंदा करनेवाला दरिंदा

होली के अगले दिन (10 मार्च) जमुई सदर अस्पताल में एक चतुर्थवर्गीय महिला कर्मचारी लुबह की ड्यूटी पर थी। इसी दौरान उसके मोबाइल फोन पर किसी का फोन आया बात करते-करते वह अस्पताल बिल्डिंग से निकलकर अस्पताल के कैंपस में टहलते हुए बात करने लगी। वह इस बात से अंजान थी कि कोई उस पर नजर रखे हुए है। जैसे ही वह बातचीत में पूरी तरह मशगूल हो गई, वैसे ही अकरम अस्पताल की बाउंड्री फांद कर उसके पास आया और उसे अपने हाथों से जकड़ लिया, जब वह कुछ समझ पाती, तब तक अकरम उसके साथ किस करने लगा। इसके बाद वह उसे धक्का देकर बाउंड्री फांद कर भाग गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया और मीडिया में वायरल होने के बाद पीड़िता ने जमुई थाने में जाकर घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अकरम को गिरफ्तार करने में सफल हुई। 

पीड़िता की जुबानी घटना...


‘मैं अपने मोबाइल फोन पर बात कर रही थी, तभी पीछे से किसी अज्ञात ने आकर मेरा मुंह दबाया। मै छटपटाने लगी। वह किस कारण आया, क्या करने आया यह मैं नहीं बता सकती। मैं उस व्यक्ति को नहीं जानती। मैंने एफआईआर दर्ज करा दिया है।’

-पीड़िता, जमुई सदर अस्पताल

जमुई सदर अस्पताल की घटना का सीसीटीवी फुटेज

Jamui's serial kisser arrested, shocking revelations in interrogation

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم