GA4-314340326 जोन्हा में नवाह्न परायण यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा, एक हजार महिलाएं हुईं शामिल

जोन्हा में नवाह्न परायण यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा, एक हजार महिलाएं हुईं शामिल

कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।

Angara (Ranchi): जोन्हा स्थित राममंदिर में बुधवार को नौ दिवसीय नवाह्न परायण पाठ, भागवत कथा, प्रवचन तथा भजन कीर्तन को लेकर 1001 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा ने किया। मंदिर परिसर से कलशयात्रा जोन्हा नदी पहुंची। यहां से जल का उठाव कर चार किमी की दूरी तय कर मंदिर परिसर पहुंचकर जलाभिषेक किया। रामकथा विंध्याचल के श्याम शास्त्री करेंगे। इस मौके पर मुखिया सारथी देवी, सीताराम पातर, जगन्नाथ शाही, निवारण साहू, जितेन्द्र साहू, सीताराम साहू, उदय साहू, अमर मंडल, अजय मंडल, नेपाली साहू, आशीष साहू, श्रीराम साहू, मिथिलेश मंडल, शंभु साहू, सूरज साहू, प्रकाश साहू, विकास साहू, प्रिंस साहू, ऋतिक कुमार, विनोद मिश्रा, संदीप मिश्रा, राजेश साहू, पंकज गुप्ता आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। 

Kalash Yatra taken out for Navahan Parayan Yagya in Jonha, one thousand women participated


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم