GA4-314340326 सम्राट अशोक के जीवन से प्रेरणा लेकर कोईरी समाज की विरासत को बचाने की जरूरत है

सम्राट अशोक के जीवन से प्रेरणा लेकर कोईरी समाज की विरासत को बचाने की जरूरत है

 

Angara (Ranchi): राष्ट्रीय कोइरी महासभा झारखंड प्रदेश के द्वारा बुधवार को बलिदानी जगदेश प्रसाद स्कूल धुर्वा प्रांगण में चक्रवर्ती सम्राट अशोक का 2327वां जयंती मनाया गया। अध्यक्षता झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रताप कुमार कुशवाहा ने की। कार्यक्रम में सम्राट अशोक के चित्र में श्रद्धासुमन अर्पित कर इनके गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी गई। राहगीरों के बीच मिठाइयां बांटी गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव राजू रंजन कुशवाहा ने बताया कि झारखंड की राजधानी में सम्राट अशोक के जयंती मनाया जाना एक बहुत बड़ा संदेश है। युवाओं को जागरूकता के साथ कोइरी समाज के विरासत को बचाने का प्रण लेना होगा। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुबोध दांगी ने कहा कि कोइरी समाज को दिशा व दशा तभी बदलेगा जब युवा शक्ति आगे बढ़ कर अपने पूर्वजों का हिस्सा लेंगे और नेतृत्व क्षमता को विकाश करेंगे जल्द ही राजधानी रांची में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रताप कुमार कुशवाहा ने कहा कि समाज में सिर्फ फोटो चमकाने वाले नेता बने हुए है। वर्षो से कुशवाहा समाज के लोग शोषित पीड़ित और लाचार है। कुशवाह समाज के कई संगठन समाज में है। लेकिन फिर भी झारखंड में कोइरी की स्थिति और शक्ति, कुर्मी या अन्य पिछड़े समाज से भी कमतर आंका जाता है। कहीं न कहीं अपने कुशवाहा जाति के नेताओं में कमी है। सभी कुशवाहा लोगो से अपील किया कि सम्राट अशोका का राज्य तभी स्थापित होगा जब सभी एक मंच पर आकर शक्ति दिखाएंगे। इस अवसर पर जोहार पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष विजय महतो, राष्ट्रीय कोइरी महासभा प्रदेश के पदाधिकारी व कार्यकर्ता केदार महतो, विनय कुमार, दीपक कुमार, अमन कुमार, राम भगत, रामप्रवेश सिंह, राम दिनेश सिंह, रमेश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

Need to save the heritage of Koeri society by taking inspiration from the life of Emperor Ashoka / Ranchi/ Jharkhand 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم