GA4-314340326 रांची डीडीसी ने हुंडरू फॉल में की जिप लाइन की सवारी

रांची डीडीसी ने हुंडरू फॉल में की जिप लाइन की सवारी

DDC Dinesh Kumar Yadav.
Angara (Ranchi): रांची के उपविकास आयुक्त (DDC) दिनेश कुमार यादव शुक्रवार को हुंडरू फॉल घूमने पहुंचे। फॉल की खूबसूरती का आनंद लेने के साथ ही उन्होंने जिप लाइन की भी सवारी की। DDC को पर्यटक मित्रों ने हुंडरू फॉल पर्यटन स्थल की पेयजल, पार्किंग आदि समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने पर्यटकों की सुविधा बढ़ने के लिए पेयजल एवं पार्किंग की व्यवस्था करने की बात कही। इस अवसर पर झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, बालेश्वर बेदिया, विष्णु कुमार बेदिया, राजेश महतो, जीतवाहन भोगता, रंजन कुमार बेदिया, महेश्वर बेदिया, चंद्रउदय बेदिया आदि मौजूद थे। 

Ranchi DDC did jeep line ride at Hundru Fall

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم