GA4-314340326 सिरका के नवनिर्मित मंदिर में विराजे भगवान शिव-हनुमान, तीन दिन चला अनुष्ठान

सिरका के नवनिर्मित मंदिर में विराजे भगवान शिव-हनुमान, तीन दिन चला अनुष्ठान


Angara (Ranchi): सिरका में नवनिर्मित शिव-हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान मंगलवार को भंडारा और भक्ति जागरण के साथ संपन्न हुआ। जागरण में भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झुमते रहे। अनुष्ठान आचार्य सूर्य नारायण पाठक व कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी के द्वारा कराया गया। अनुष्ठान के विभिन्न कार्यक्रमों में पुर्व सांसद रामटहल चौधरी, डॉ अमर कुमार चौधरी, भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, भैरव सिंह, मुखिया रौशन मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, पुर्व जिपस रंथा महली सहित अन्य की उपस्थिति रही। आयोजन में कथावाचक जयशंकर मुंडा, पंसस सावित्री देवी, साहेबराम महतो, बलराम महतो, अध्यक्ष सीताराम पाहन, अजीत महतो, जयशंकर मुंडा, राजीव महतो, प्रणव कुमार महतो, दुर्गा महतो, सुरेश महतो सहित अन्य की सक्रिय भूमिका रही।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم