GA4-314340326 जेएनवी गुमला की छात्राओं ने किया भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का एक्सपोज़र विजिट

जेएनवी गुमला की छात्राओं ने किया भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का एक्सपोज़र विजिट

भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान की प्रयोगशाला का भ्रमण करतीं छात्राएं।

Namkum (Ranchi): भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का जवाहर नवोदय विद्यालय, मसरियाबांध, गुमला की 57 छात्राओं ने Exposure Visit किया। शैक्षणिक भ्रमण के लिए तीन शिक्षक नौवीं और 11वीं की इन छात्राओं को लेकर आए थे। इसका आयोजन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रोत्साहित विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत किया गया था। संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक, डॉ. सौमेन नस्कर व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ .सुजीत बिशी ने छात्राओं को संस्थान का भ्रमण कराया और जानकारी दी। 

सफलता के लिए आजीवन शिक्षार्थी रहें 

निदेशक डॉ. सुजय रक्षित ने छात्राओं को आसपास की हर चीज के प्रति जिज्ञासु होने और किसी भी घटना के पीछे का जवाब खोजने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए आजीवन शिक्षार्थी होना चाहिए। उन्होंने विज्ञान को सामाजिक रूप से समावेशी और पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी बनाने की लिए समाज में ज्ञानवर्धन की जरूरी है।

छात्राओं ने विज्ञान-प्रौद्योगिकी में दिखाई रुचि 

डॉ. नस्कर ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देनेवाली सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया। जिसमें विशेषकर लड़कियों की शिक्षा को प्राथमिकता दी। डॉ. बिशी ने छात्राओं को कृषि और सम्बद्ध क्षेत्रों पर ध्यान देने के साथ-साथ जैव प्रोद्योगिकी में अनुसंधान की स्थिति और दायरे के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रमोद नगेसिया और फरजाना तबस्सुम ने विजिटिंग टीम की ओर से इस दौरे पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Students of JNV Gumla did exposure visit to Indian Institute of Agricultural Biotechnology

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم