GA4-314340326 खिजरी में बूथ स्तर पर महिलाओं को सक्रिय में जुटी भाजपा

खिजरी में बूथ स्तर पर महिलाओं को सक्रिय में जुटी भाजपा

महिलाओं को संबोधित करते संजय सेठ।

Angara (Ranchi) : भाजपा के खिजरी विधानसभा स्तरीय बुथ सशक्तीकरण अभियान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार को बेड़वारी डिग्री कॉलेज में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि रांची सांसद संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजुर, लक्ष्मी, भाजपा कार्यसमिति सदस्य जैलेन्द्र कुमार व जेटीयू के रजिस्टार डॉ अमर कुमार चौधरी शामिल हुए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो व संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक ने किया। कार्यक्रम में बुथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। मौके पर अतिथियों ने बुथ सशक्तीकरण का मंत्र दिया। सांसद संजय सेठ ने कहा कि बुथ स्तरीय कार्यकर्ता ही चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। बुथ जीतने पर ही हम विधानसभा व लोकसभा जीतते हैं। जैलेंद्र कुमार ने बूथ जीतो देश जीतो का मंत्र दिया। इस अवसर पर अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, खिजरी मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, ओरमांझी मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता, प्रमोद सिंह, शंकर बैठा, रविनाथ किशोर, अजय महतो, जगेश्वर महतो, अशोक मुंडा, अमित मिश्रा, सिकंदर महतो, संतोष महतो, दुर्गा महतो, सुरेश महतो, सहित अन्य उपस्थित थे।

BJP engaged in making women active at booth level in Khijri

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم