 |
आजसू पार्टी के ग्राम प्रभारी की बैठक में शामिल लोग। |
Angara (Ranchi) जोन्हा प्रक्षेत्र के आजसू पार्टी के पंचायत व ग्रामप्रभारियों की बैठक शुक्रवार को गुड़ीडीह वन विश्रामागार में हुई। इसकी अध्यक्षता मुखिया विजय उरांव ने की। निर्णय हुआ कि पार्टी के नीति व सिद्धांत को जन जन तक पहुंचाने के लिए ग्रामप्रभारी सभी चूल्हा प्रमुखों से संपर्क स्थापित कर इसकी जानकारी देंगे। साथ ही आजसू पार्टी द्वारा चलाया जा रहा विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी व उसमें शामिल होने का आहवान किया जाएगा। सभी ने सामूहिक संकल्प लिया कि पार्टी पार्टी की मजबूती के लिए निजी स्वार्थ से उपर उठकर काम करने की जरूरत है। साथ ही हमें एकजुट रहना है। इस अवसर पर जिला सचिव शंकर बेदिया, जिला उपाध्यक्ष छात्र संघ के महावीर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम साहू, मोहन महतो, विकास महली, सूरज साहू, शम्भु साहू, पंकज गुप्ता, जानसन लकड़ा, चंद्रभूषण लोहरा, विकास साहू, राहुल ठाकुर, ओमप्रकाश महतो, प्रकाश लिंडा, गोपाल भोगता, बबलू अंसारी, महेश मुंडा, कपिल लोहरा, दीपक मुंडा, महेंद्र महतो, पूर्वज महतो, प्रदीप मुंडा, दिनेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.