![]() |
बीरेंद्र सिंह भोगता के साथ रक्तदान करने वाले आजसू कार्यकर्ता। |
Angara (Ranchi) बलिदानी रघुनाथ महतो के बलिदान दिवस पर आजसू के जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भोगता के नेतृत्व में अनगड़ा से काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रक्तदान किया। सिल्ली स्थित बलिदानी रघुनाथ महतो के बलिदान स्थल पर रक्तदान किया गया। वीरेन्द्र सिंह भोगता ने कहा कि बलिदानी रघुनाथ महतो के जीवनी व संघर्ष को आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के प्रयास से सामने लाया गया। सरकार बलिदानी रघुनाथ महतो की जयंती पर छुटटी घोषित करें। साथ ही स्कूली पाठयक्रम में इनकी जीवनी को शामिल किया जाए।
इन्होंने किया रक्तदान चिलदाग पंचायत से करण सिंह भोगता, कुंदन महतो, सतीस महतो, पवन सिंह भोगता, रजनीकांत सिंह भोगता।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.