GA4-314340326 लोकल स्तर पर होनेवाले सभी आर्थिक स्वालंबन से देश मजबूत बनेगा: जैलेन्द्र कुमार

लोकल स्तर पर होनेवाले सभी आर्थिक स्वालंबन से देश मजबूत बनेगा: जैलेन्द्र कुमार

प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते 
Angara (Ranchi)  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 100वें एपिसोड के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए रविवार को जशपुरिया बीएड कालेज सभागार में जनसंघ के जमाने के भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। इसमें सिल्ली, राहे, अनगड़ा, ओरमांझी, सिकिदिरी, गेतलसूद, नामकुम के एक सौ कार्यकर्ता पहुंचे। सभी का स्वागत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैलेन्द्र कुमार ने किया। प्रधानमंत्री द्वारा लोकल फोर वोकल को लेकर काम किये जाने का सभी ने स्वागत किया। सामूहिक संकल्प लेकर लोकल स्तर पर छोटे छोटे स्वरूप में उद्यम स्थापित कर लोगों को रोजगार देने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जनसंघियों के साथ वृद्ध महिला व पुरुष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। 

                                  जैलेन्द्र कुमार ने कहा प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व से देश आगे बढ़ा

जैलेन्द्र कुमार 
जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि  प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व का भारत ही नहीं दुनिया के अन्य देश भी लोहा मानते है। हमें छोटे छोटे स्तर पर उद्यम की स्थापना कर स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। लोकल स्तर पर होनेवाले सभी आर्थिक स्वालंबन से देश मजबूत बनेगा। हमें लोकल को वोकल करने की जरूरत है। इस अवसर पर समाजसेवी सीताराम मुण्डा ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, ग्रामप्रधान संघ के जिलाध्यक्ष उमेश कुमार बड़ाईक, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, उपमुखिया शंकर बैठा, समाजसेवी सीताराम मुण्डा, संजय भोगता, रोहित बेदिया, उत्तम कुमार दास, लक्ष्मण सैनी, गुड्डू सिंह, सीताराम मुंडा, विश्वनाथ महतो, प्रो. ललित महतो, हरिहर महतो, रामबृक्ष महतो, लक्ष्मण साहू, सिकंदर महतो, गंधिया कारमाली, सलुवा करमाली, रामाशीष राय, बी मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم