![]() |
मृतक अरविंद उरांव की फाइल तस्वीर। |
Kanke (Ranchi): थाना क्षेत्र के नीरजा सहाय स्कूल के पास एक खेत से सेमर टोली कांके निवासी अरविंद उरांव (33वर्ष) पिता प्रेम उरांव का शव रविवार को बरामद हुआ। वह श्री रामनवमी 30 मार्च की रात्रि से लापता था। शव को प्लास्टिक और कंबल में लपेट कर फेंका गया था। पिता प्रेम उरांव ने हत्या कर फेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया की कुछ दिनों पहले उनके गोतिया लोगों के साथ पुश्तैनी जमीन और इसमें लगे पेड़ को काटने को लेकर विवाद हुआ था। उसमें से एक सदस्य ने सबक सिखाने की बात कही थी। उनके परिवार के एक युवा सदस्य की मौत सड़क दुर्घटना में करमा पर्व के समय हुई थी, जिसके लिए डायन बिसाही का आरोप भी अरविंद की मां पर कथित तौर पर गोतिया लोगों के परिवार के सदस्यों ने लगाया था। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए रिम्स भेज दिया है। अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
Body of missing youth found in Kanke, father accused of murder
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.