GA4-314340326 सीआईटी के 22 विद्यार्थियों का दिल्ली की कंपनी क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया प्रालि ने किया कैंपस सलेक्शन

सीआईटी के 22 विद्यार्थियों का दिल्ली की कंपनी क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया प्रालि ने किया कैंपस सलेक्शन

 

सीआईटी के कैंपस किए गए विद्यार्थी। 
Angara (Ranchi) कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) के 22 विद्यार्थियों का कैंपस सलेक्शन बुधवार को दिल्ली की कंपनी क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया प्रालि ने किया है। कंपनी मोटर वाहन के डिजाइन, उपकरणों के निर्माण, पुल व भवन का निरीक्षण आदि कार्यों से जुड़ी है। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी के सीनियर एडमिस्ट्रेटिव मैनेजर संदीप दुबे व एचआर हेड शुभाशीष सिंह ने नियुक्तिपत्र दिया। मौके पर संस्थान के प्रिंसिपल इंचार्ज प्रो. अरशद उस्मानी, चीफ मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव प्रो. अंकित सिंह, चयनकर्ता दल में शामिल नवनीत कुमार, आदित्य मिश्रा, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज डा. केपी दत्ताआदि मुख्य रूप से मौजूद थे। सभी चयनित विद्यार्थी मैकेनिकल 2020 बैच के है। इनका जाब लोकेशन पैन इंडिया आधारित अलग अलग राज्यों जैसे हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, कर्नाटक आदि में होगा। विद्यार्थियों को जगह के मुताबिक 2.5 लाख से लेकर अलग अलग पैकेज तय किया गया है। विद्यार्थियों को क्वालिटी इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। कैंब्रिज ट्रस्ट की चेयरपर्सन जानकी देवी ने सभी चयनित विद्यार्थियों व संस्थान की प्लेसमेंट टीम को बधाई दी है। 

चयनित विद्यार्थी मो. राशिद जिया, बिपिन भगत, वसीम अकरम, मो. आशिफ इकबाल,मो. सोहैब अख्तर, मो. नसीम अख्तर, शादान नवाज़, बादशाह खान, अमरदीप मिंज, अभिषेक टोप्पो, अमित कुमार महतो, प्रसांत वर्मा, देवजीत डाइगर, साहिल कुमार, अंजली कुमारी, संध्या कुमारी, एनोस मनीष टुडू, अरविंद कश्यप, रवि कांत, कामदेव तिर्की, अमित जोशेफ आईंद, अमन निखिल टोपनो शामिल है।

Delhi based company Quality Austria-Central Asia Pvt Ltd conducted campus selection of 22 students of CIT.

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم