GA4-314340326 लोहरा जाति को अजजा का प्रमाणपत्र निर्गत करने की मांग को लेकर दिया धरना

लोहरा जाति को अजजा का प्रमाणपत्र निर्गत करने की मांग को लेकर दिया धरना


धरना में बैठे लोहरा समाज के लोग
Angara (Ranchi): लोहरा जाति को अजजा का प्रमाणपत्र व लोहरा जाति के अवैध जमीन हस्तांतरण के जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष आदिवासी लोहरा समाज ने एकदिवसीय धरना दिया। इसका नेतृत्व केन्द्रीय अध्यक्ष ठुमा तिर्की ने किया। धरना में अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों से काफी संख्या में लोहरा समाज के लोग शामिल हुए। धरना के बाद बीडीओ को मांगपत्र सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में मुखिया कविता देवी, दिलेश्वर लोहरा, संजय लोहरा, महादेव लोहरा, अनूप लोहरा, अशोक लोहरा, कृष्णा करमाली, रामनाथ लोहरा, कलेश लोहरा, राजकिशोर लोहरा, आशाराम लोहरा, मंगल लोहरा, पुशुवा लोहरा, राजू लोहरा, संतोष लोहरा, रितुलाल लोहरा सहित अन्य उपस्थित थे।
                                                   ठूमा तिर्की ने कहा लोहरा जाति अजजा का अंग 

केन्द्रीय अध्यक्ष ठुमा तिर्की
ठुमा तिर्की ने कहा  कि लोहरा समाज अजजा का एक अंग है, सरकारी गलती से खतियान में इसे लोहार दर्ज किया गया है, इसके कारण समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के द्वारा जांच पड़ताल कर समय समय पर इस संबंध में जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। लेकिन अधिकारी इसके लिए गंभीर नहीं है। मौके पर उपस्थित लोगों ने नारेबाजी किया। कहा कि भू-माफियाओं के द्वारा लोहरा समाज के लोगों के भूखंडों का अवैध हस्तांतरण किया गया है, इसकी जांच की मांग की गई। कहा गया कि एक साजिश के तहत आदिवासी लोहरा समाज के लोगों को ओबीसी का सर्टिफिकेट जारी किया जा रहा है। 
                                                                 वीडीओ देखे







Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم